BAN vs PAK: पाकिस्तान क्रिकेट टीम हर दिन ने विवादों में घिरती हुई नजर आती है. टीम फिलहाल बांग्लादेश के दौरे पर टेस्ट सीरीज खेल रही है. इस सीरीज में भी एक ऐसा कांड हो गया है जिससे पाकिस्तान क्रिकेट की पूरी दुनियाभर में आलोचना हो रही है. पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी पर बॉल टेंपरिंग के आरोप लग रहे हैं. मैच के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. उनकी इस हरकत के बाद अंपायर को भी इस विवाद में उतरना पड़ा. आइए आपको भी बताते हैं कि पूरा मामला क्या है.
जूते के नीचे दाबी गेंद, मचा बवाल
बांग्लादेश की दूसरी पारी के दौरान शाहीन ने ये हरकत की है. उन्होंने गेंद को जूतों के स्पाइक्स के नीचे दबाते हुए पकड़ा गया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ये मामला तुरंत अंपायर के संज्ञान में आया और उन्होंने तुरंत अफरीदी से गेंद लेकर उसे चेक किया. हालांकि, जांच में अंपायर को गेंद में कुछ भी खराब नहीं लगा और अफरीदी को गेंदबाजी करने की अनुमति मिल गई. इसके बाद उन्होंने अपना पूरा किया.
PSL 2026 में की थी यही हरकत
शाहीन अफरीदी के ऊपर इससे पहले भी इस तरह के आरोप लग चुके हैं. पाकिस्तान सुपर लीग में लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच हुए मुकाबले में उन्होंने गेंद से छेड़छाड़ की थी जिसके बाद उनके ऊपर पेनल्टी के रूप में 5 रन विपक्षी टीम को दिए गए थे.
बांग्लादेश ने पाकिस्तान को धोया
बांग्लादेश की टीम ने इस मैच में इतिहास रचते हुए पाकिस्तान को 104 रनों से हरा दिया है. टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की है. बांग्लादेश की टीम ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 413 रनों का स्कोर खड़ा किया. टीम के लिए इस पारी में नजमुल शंटो ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा. इसके जवाब में पाकिस्तान पहली पारी में 386 रन बना पाई. बांग्लादेश ने लीड हासिल की और दूसरी पारी में 240 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 163 रनों पर ही आळ ऑउट हो गई.
ये भी पढ़िए- क्रिकेट में ऐसा कैसे हो सकता है…! एक गेंद पर 2 बार आउट हुआ बल्लेबाज, जानें कब हुआ ऐसा अद्भुत कारनामा
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
4 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
5 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
6 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
6 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
6 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
7 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines