BAN vs NZ 2nd ODI Hasan Mehmud Mankading Ish Sodhi: क्रिकेट में खेलभावना हमेशा से चर्चा का विषय रही है। किसी भी खिलाड़ी को स्पोर्ट्समैनशिप को फॉलो करना चाहिए या नियमों का ध्यान रखते हुए अपनी टीम को जिताना चाहिए, इस पर हमेशा बहस होती रही है। मांकडिंग के जरिए रनआउट इसी मसले में से एक है। बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच शनिवार को ढाका में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने अपने एक नेक काम से दिल जीत लिया।
हसन महमूद ने ईश सोढ़ी को किया आउट
ये नजारा 46वें ओवर में देखने को मिला। हसन महमूद न्यूजीलैंड के बल्लेबाज लॉकी फर्ग्यूसन को गेंद डालने लगे तो दूसरे छोर पर खड़े ईश सोढ़ी क्रीज से आगे निकल गए। जैसे ही हसन महमूद ने सोढ़ी को आगे निकलते देखा, उन्होंने मांकडिंग के जरिए तुरंत गिल्लियां बिखेर डालीं। ईश क्रीज से आगे थे, ऐसे में उन्हें आउट करार दे दिया गया। वह मैदान से वापस लौटने लगे। सोढ़ी जाते-जाते इस मांकडिंग पर बल्ले और हाथ से तालियां बजाते रहे। शायद वे तंज करना चाहते थे। इतने में अंपायर के पास खिलाड़ियों का जमघट लग गया। लेकिन ये क्या?
https://twitter.com/_FaridKhan/status/1705550170711064851
लिटन दास ने वापस बुला लिया
बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने अंपायर से डिस्कस किया। इसके बाद उन्होंने वापस जा रहे सोढ़ी को दोबारा बल्लेबाजी के लिए बुला लिया। सोढ़ी ये देख हैरान रह गए क्योंकि उन्हें इसकी उम्मीद नहीं थी, लेकिन जैसे ही वे वापस लौटे, बांग्लादेश के खिलाड़ियों की स्पिरिट देख खुशी से फूल गए। उन्होंने वापस आकर खुशी में गेंदबाज को गले लगा लिया।
https://twitter.com/thesportstattoo/status/1705547148048396510
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: ‘चीता’ बन गए सूर्यकुमार यादव, बॉल पर झपटे और रॉकेट थ्रो से उड़ा डालीं गिल्लियां, देखें वीडियो
आखिरी ओवरों में जड़े छक्के
बांग्लादेश ने इस विकेट को छोड़ने का फैसला ले लिया। रीप्ले में लिटन को इसके बाद अंपायर से बातचीत करते हुए दिखाया गया। हालांकि बांग्लादेश के लिए आखिरी दो ओवर थोड़े महंगे साबित हुए। ईश सोढ़ी ने आखिरी दो ओवरों में दो शानदार छक्के ठोक डाले। उन्होंने कुल 39 गेंदों में 3 छक्के ठोक 35 रन जड़े।
https://twitter.com/BLACKCAPS/status/1705548429123035387
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: ‘कोलंबो के बाद स्वर्ग जैसा महसूस हुआ…’, मोहाली की गर्मी में तपकर KL Rahul ने कही बड़ी बात
उन्हें खालिद अहमद ने 50वें ओवर की दूसरी गेंद पर लिटन दास के हाथों कैच करा पवेलियन भेजा। इसी के साथ न्यूजीलैंड की पारी भी खत्म हो गई। न्यूजीलैंड ने 49.2 ओवर में 254 रन बनाए।
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
3 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
4 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
5 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
5 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
5 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
6 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
6 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
6 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines