Handling The Ball Dismissal, BAN vs NZ: बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला ढाका में खेला जा रहा है। पहले मैच में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद यहां पहले खेलते हुए बांग्लादेश की टीम डगमगा गई। 145 के स्कोर पर ही टीम ने 8 विकेट गंवा दिए। इसी दौरान अनुभवी मुश्फिकुर रहीम का विकेट जिस तरह से गिरा उसने हर तरफ बवाल शुरू कर दिया। दरअसल यह आउट उन्हें दिया गया हैंडलिंग द बॉल के लिए।
कैसे आउट हुए मुश्फिकुर रहीम?
बांग्लादेश ने 47 के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद अनुभवी रहीम ने पारी को संभाला। स्कोर 104 तक पहुंच गया था तब ही उन्होंने ऐसी गलती कर दी जिसकी शायद उनके जैसे अनुभवी क्रिकेटर से किसी को उम्मीद नहीं थी। 2017 में ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड के तहत हैंडलिंग द बॉल को नियम बनाया गया था। पारी के 41वें ओवर में काइल जैमीसन की ऑफ स्टंप के बाहर जाती एक गेंद को रहीम ने प्लेड किया और गेंद को हाथ से रोक लिया। इसके बाद कीवी खिलाड़ियों ने अपील की और अंपायर ने उन्हें आउट दिया।
यह भी पढ़ें:- IND vs SA: साउथ अफ्रीका सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, बाहर हो सकता है स्टार खिलाड़ी!
2017 से पहले 7 खिलाड़ी हुए ऐसे आउट
नियम के मुताबिक यह आउट देना का बिल्कुल सही तरीका था। आईसीसी द्वारा 2017 में इसको एक नियम के तहत लाकर नया नियम बनाया गया था। अब वनडे वर्ल्ड कप 2023 में जहां पिछले महीने टाइम आउट पर चर्चा हो रही थी। वहीं अब हैंडलिंग द बॉल पर चर्चा होने लगी है। मुश्फिकुर रहीम इस तरह आउट दिए जाने वाले पहले बांग्लादेशी बल्लेबाज बने हैं।
यह भी पढ़ें- एक गेंद पर आउट हो सकते हैं 2 बल्लेबाज, IPL और वर्ल्ड कप में भी लागू
वहीं 2017 के बाद से टेस्ट क्रिकेट में इस तरह आउट होने वाले मुश्फिकुर पहले खिलाड़ी बने हैं। जबकि आईसीसी की रिलीज के अनुसार 2017 से पहले 7 खिलाड़ियों को इस तरह टेस्ट क्रिकेट में आउट दिया जा चुका था। आईसीसी की रूल बुक में यह नियम 37.1.1 और 37.1.2 क्लॉस में दर्ज है। 2017 में इसे अपडेट करके ऑब्स्ट्रक्टिंग का फील्ड विकेट का एक तरीका बनाया गया था। रहीम के विकेट को भी OBS यानी Obstructing The Field ही लिखा गया।
संबंधित खबरें
पांचवें T20I में ईशान ने ठोकी तूफानी फिफ्टी, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां
23 mins agoपांचवें T20I में फ्लॉप साबित हुई अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन की जोड़ी
1 hr agoभारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के साथ 'नाइंसाफी'! प्लेइंग 11 में फिर नहीं मिला मौका
2 hrs ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
2 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को लगा छठा झटका, नमन धीर भी लौटे पवेलियन
2 hrs agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
3 hrs agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
3 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
4 hrs ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines