---विज्ञापन---

क्रिकेट

BAN vs IRE ODI: तस्कीन अहमद ने ठोक डाला कर्रा छक्का, 101 मीटर दूर जा गिरी बॉल, देखें वीडियो

नई दिल्ली: बांग्लादेश-आयरलैंड के बीच शनिवार को सिलहट में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में तस्कीन अहमद ने कर्रा छक्का ठोक गदर मचा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम की ओर से शाकिब अल हसन, तौहीद हृदय और मुशफिकुर रहीम की धमाकेदार पारियों के बाद तस्कीन अहमद पर भी तूफानी बल्लेबाजी का खुमार […]

नई दिल्ली: बांग्लादेश-आयरलैंड के बीच शनिवार को सिलहट में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में तस्कीन अहमद ने कर्रा छक्का ठोक गदर मचा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम की ओर से शाकिब अल हसन, तौहीद हृदय और मुशफिकुर रहीम की धमाकेदार पारियों के बाद तस्कीन अहमद पर भी तूफानी बल्लेबाजी का खुमार चढ़ा और उन्होंने 101 मीटर का छक्का ठोक दंग कर दिया।

गेंदबाज भी रह गया दंग

ये नजारा 47वें ओवर में देखने को मिला। मार्क अडैर की गेंद पर तस्कीन ने घुटने मोड़े और डीप कवर पॉइंट की ओर करारा छक्का ठोक डाला। ये छक्का देख गेंदबाज मार्क अडैर भी दंग रह गए। हालांकि तस्कीन इसके बाद ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके और ग्राहम हूम की गेंद पर मार्क अडैर के हाथों कैच पकड़े गए। वह 11 रन बनाकर आउट हो गए।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – IND vs AUS: मिचेल स्टार्क की लहराती गेंद पर हैरान रह गए Rohit Sharma, स्टीव स्मिथ ने पकड़ा बेहतरीन कैच, देखें वीडियो

---विज्ञापन---
और पढ़िए – LLC 2023: एलएसली मास्टर्स से बाहर हुई इंडियन महाराजा, शाहिद अफरीदी की टीम ने 10 विकेट से दी मात

तौहीद हृदय की शानदार बल्लेबाजी

बांग्लादेश ने पहले वनडे मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 338 रन जड़े। इसमें डेब्यू करने वाले बल्लेबाज तौहीद हृदय ने 85 गेंदों में 8 चौके-2 छक्के ठोक 92 रन बनाए। शाकिब अल हसन ने 93 और मुशफिकुर रहीम ने 44 रनों की शानदार पारी खेली।

कैसी मापी जाती है छक्के की लंबाई

पूरे मैदान की इंच से इंच की दूरी विकेट के दोनों सिरों से मापी जाती है। जब कोई बल्लेबाज गेंद को छक्के के लिए हिट करता है, तो बल्ले से लगने के बाद उसकी दूरी को स्पाइडर कैम से रिकॉर्ड किया जाता है। इसके बाद बॉल जहां गिरती है उस सटीक बिंदु तक ट्रैक किया जाता है। इसके बाद छक्के की दूरी बताई जाती है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Mar 18, 2023 07:50 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola