BAN vs IRE: बांग्लादेश के सीनियर टेस्ट खिलाड़ी मुशफिकुर रहीम ने आयरलैंड के खिलाफ टेस्ट शतक बनाकर इतिहास रचा है। उन्होंने ढाका में खेले जा रहे टेस्ट मैच की पहली पारी में135 गेंदों में सेंचुरी पूरी की और 126 रन बनाकर आउट हुए। इस शतक के साथ वह आयरलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट शतक लगाने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं।
मुशफिकुर ने आयरलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में शानदार पारी में 1 छक्का और 15 चौके लगाए। खास बात ये है कि मुश्फिकुर ने 66 रन तो सिर्फ बाउंड्री से ही बना लिए। उन्होंने अपने टेस्ट करियर का 10वां शतक पूरा किया है। वह टेस्ट फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। पहले नंबर पर मोमिनल हक हैं, जिन्होंने 11 शतक लगाए हैं।
और पढ़िए – BAN vs IRE: मुशफिकुर रहीम ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
https://twitter.com/ESPNcricinfo/status/1643535990987059200?s=20
रहमत शाह ने बनाए थे 98 रन
मुशफिकुर रहीम से पहले साल 2019 में अफगानिस्तान के रहमत शाह ने आयरलैंड के खिलाफ 98 रन और इंग्लैंड के जैक लीच ने 92 रन की पारी खेली थी। लेकिन यह दोनों बल्लेबाज शतक नहीं लगा पाए थे। लेकिन रहीम ने मौका नहीं गंवाया और 126 रन बनाए। वह टेस्ट फॉर्मेट में बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजी भी हैं।
बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 खिलाड़ी
- मुशफिकुर रहीम, मैच-85, रन-5447
- तमीम इकबाल, मैच, 70, रन – 5103
- शाकिब अल हसन, मैच 66, रन- 4454
- मोमिनल हक, मैच, 56, रन- 3635
- हबीबुल बसहर, मैच 50, रन- 3026
और पढ़िए – RR vs PBKS: पंजाब किंग्स के Prabhsimran Singh ने मचाया गदर, लगाए शानदार चौके-छक्के, देखें Video
मैच का पूरा हाल
दरअसल, शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में 4 अप्रैल से पहला टेस्ट मैच शुरू हुआ है। आयरलैंड की टीम पहले बैटिंग करते हुए 214 रन पर ऑलआउट हुई। इसके बाद बांग्लादेश ने 369 रन बनाकर 155 रनों की लीड ली थी, फिर दूसरी पारी में आयरलैंड के 27 रन पर 4 विकेट गिरा लिए हैं। इस टेस्ट में आयरलैंड पर हार का खतरा मंडरा रहा है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
1 hr agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
1 hr ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
1 hr agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
2 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
5 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
6 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
7 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
8 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines