नई दिल्ली: भारत में इस साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से पहले कई टीमें द्विपक्षीय सीरीज खेल रही हैं। इन मैचों में कई युवा खिलाड़ी अपने देश के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। गुरुवार को बांग्लादेश-आयरलैंड के बीच खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में एक गेंदबाज ने अपनी शानदार गेंदबाजी से दंग कर दिया।
बांग्लादेश के 23 साल के गेंदबाज हसन महमूद ने अपनी तूफानी गेंदबाजी से एक के बाद एक 5 विकेट चटका डाले। उनकी घातक गेंदबाजी के चलते आयरलैंड की पूरी टीम 28.1 ओवर में महज 101 रन बनाकर आउट हो गई। आयरलैंड के लिए विकेटकीपर लॉर्केन टकर 28 और कर्टिस कैम्फर 36 रन बना सके। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को नहीं छू पाया। हसन के अलावा तस्कीन अहमद ने 3 और इबादत हुसैन ने 2 विकेट चटकाकर आयरलैंड को चारों खाने चित कर दिया।
और पढ़िए – BAN vs IRE: वनडे वर्ल्ड कप से पहले बांग्लादेश का बड़ा धमाका, 13.1 ओवर में मैच जीतकर रच दिया इतिहास
बन गए छठे गेंदबाज
हसन महमूद ने पहली बार 5 विकेट चटकाकर अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज किया। वह बांग्लादेश के लिए 5 विकेट लेने वाले छठे सबसे युवा गेंदबाज बन गए। उन्होंने 23 साल 162 दिन की उम्र में ये कारनामा किया। बांग्लादेश के लिए 5 विकेट हॉल लेने के मामले में आफताब अहमद का नाम शीर्ष पर है। उन्होंने 18 साल, 361 दिन में 5 विकेट चटका दिए थे। वहीं तस्कीन अहमद 19 साल 75 दिन, मुस्तफिजुर रहमान 19 साल 285 दिन, फरहाद रेजा 21 साल 278 दिन और मशरफे मुर्तजा 22 साल 314 दिन की उम्र में ये कारनामा कर चुके हैं। हसन ने इस मामले में बांग्लादेश के गेंदबाज रुबेल हुसैन का रिकॉर्ड तोड़ा। रुबेल ने 23 साल 301 दिन की उम्र में ये कीर्तमान गढ़ा था। ओवरऑल रिकॉर्ड अफगानिस्तान के गेंदबाज मुजीबुर रहमान के नाम दर्ज है। वह महज 16 साल 325 दिन में ये कारनामा कर चुके हैं।
और पढ़िए – IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खुशखबरी, बेन स्टोक्स खेल सकते हैं IPL के सभी मैच
वनडे डेब्यू में चटका डाले थे 3 विकेट
खास बात यह है कि हसन महमूद अपना आठवां ही वनडे खेल रहे हैं। दो साल पहले उन्होंने मीरपुर में वेस्ट इंडीज के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था। उस मैच में उन्होंने 6 ओवर में 3 विकेट चटकाकर साबित कर दिया था कि वे क्रिकेट के स्टार बनकर उभरेंगे। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने आयरलैंड के खिलाफ दमदार गेंदबाजी कर सुर्खियां बटोर ली हैं। इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज में उन्होंने तीन विकेट चटकाए थे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
16 mins agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
28 mins agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
29 mins agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
1 hr agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
1 hr agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
2 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
2 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
3 hrs agoLIVE: संजू सैमसन ने ठोका तूफानी अर्धशतक, अभिषेक शर्मा भी मचा रहे धमाल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines