नई दिल्ली: एक ओर जहां टेस्ट क्रिकेट चरम पर है तो वहीं दूसरी ओर वनडे क्रिकेट की भी वापसी हो चुकी है। बांग्लादेश और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत बुधवार से हुई। शेर ए बांग्ला स्टेडियम में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम महज 209 रन पर ढेर हो गई। हालांकि इसके बाद जब इंग्लिश टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उनका ओपनिंग बल्लेबाज पहले ही ओवर में आउट हो गया। जेसन रॉय को बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने गच्चा देकर आउट किया।
पहले ही ओवर में कर दिया ढेर
ये नजारा पहले ओवर की छठी गेंद पर देखने को मिला। शाकिब ने जैसे ही गेंद डाली, जेसन रॉय क्रीज से आगे बढ़े और स्ट्रेट की ओर ठोकना चाहा, लेकिन वे चूके और बॉल हवा में उड़ गई। यहां मिडऑफ की ओर खड़े फील्डर तमीम इकबाल हरकत में आए और शानदार कैच पकड़कर रॉय को रवाना कर दिया। रॉय महज 4 रन बनाकर आउट हो गए।
और पढ़िए – डेविड मलान का तूफान, सेंचुरी ठोक रच दिया इतिहास
https://twitter.com/SheikhM75834079/status/1630876694977601536?cxt=HHwWgIDTydPthKItAAAA
और पढ़िए – मुंबई इंडियंस ने किया कप्तान का ऐलान, हरमनप्रीत कौर को बड़ी मिली जिम्मेदारी, जानिए फुल स्क्वाड
इंग्लैंड के गेंदबाजों ने बरपाया कहर
इससे पहले बांग्लादेश की टीम पर इंग्लैंड के गेंदबाजों ने जमकर कहर बरपाया। जोफ्रा आर्चर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 37 रन देकर 2 विकेट चटकाए तो वहीं मार्क वुड ने 8 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट निकाले। मोईन अली ने 7.2 ओवर में 35 रन देकर 2 और आदिल राशिद ने 9 ओवर में 47 रन देकर 2 विकेट लिए। क्रिस वोक्स और विल जैक्स ने एक-एक विकेट चटकाया। वहीं बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा रन नजमुल हसन शंटो ने बनाए। उन्होंने 58 रनों का योगदान दिया।
और पढ़िए –खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
10 mins agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
42 mins agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
45 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
2 hrs agoLIVE: भारत को मिली तीसरी सफलता, अर्शदीप ने रोवमैन पॉवेल को किया आउट
2 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
2 hrs ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines