नई दिल्ली: छह साल बाद इंग्लैंड की टीम द्विपक्षीय सीरीज के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगी। ये टूर अगले साल मार्च में होगा। दोनों टीमें दो सप्ताह में तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलेंगी। ये मुकाबले ढाका और चटोग्राम में खेले जाएंगे। तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला सुपर लीग का हिस्सा है। इससे यह तय होगा कि किन टीमों को 2023 विश्व कप में डायरेक्ट एंट्री मिलेगी। हालांकि इंग्लैंड और बांग्लादेश दोनों पहले ही क्वालीफाई कर चुके हैं।
ढाका में होंगे पहले दो वनडे
पहले दो मैच 1 और 3 मार्च को ढाका में होंगे, जबकि तीसरा 6 मार्च को चटोग्राम में होगा। फिर बांग्लादेश और इंग्लैंड अपनी पहली द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेलेंगे। पहला मैच 9 मार्च को चटोग्राम में होगा, जबकि दो मैच ढाका में 12 और 14 मार्च को होंगे। इससे पहले अटकलें थीं कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड चटोग्राम में इंग्लैंड की मेजबानी के लिए इंटरेस्टेड नहीं है क्योंकि कुछ ही दिन पहले भारत ने वहां कुल 400 से अधिक का स्कोर बनाया था। बांग्लादेश को डर है कि इस पिच पर इंग्लैंड के बल्लेबाज उसके गेंदबाजों की कुटाई कर सकते हैं। इंग्लैंड के 20 फरवरी के आसपास बांग्लादेश पहुंचने की संभावना है। वनडे सीरीज शुरू होने से पहले उन्हें दो अभ्यास मैच खेलने हैं।
और पढ़िए – PAK vs NZ: कोई नहीं है टक्कर में…सरफराज अहमद ने धमाकेदार वापसी कर बनाया बड़ा रिकॉर्ड
बांग्लादेश में क्रिकेट के लिए जुनून
इंग्लैंड ने अब तक दोनों टीमों के बीच सभी चार द्विपक्षीय एकदिवसीय श्रृंखला जीती हैं। बांग्लादेश ने टेस्ट सीरीज ड्रॉ की। ECB के मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्लेयर कॉनर दोनों पक्षों को लंबे समय के बाद एक द्विपक्षीय श्रृंखला में एक-दूसरे के खिलाफ खेलते हुए देखकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, “यह रोमांचक है कि इंग्लैंड की सफेद गेंद वाली टीम 2016 के बाद पहली बार बांग्लादेश लौटेगी।” “इस बहुप्रतीक्षित दौरे के लिए ढाका और चटोग्राम में बनाया गया माहौल शानदार होगा। पूरे बांग्लादेश में क्रिकेट के लिए एक बड़ा जुनून है, और हम एक ऐसी टीम के खिलाफ कड़ी चुनौती की उम्मीद करते हैं, जिसका घरेलू परिस्थितियों में शानदार रिकॉर्ड है।”
बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड शेड्यूल
- पहला वनडे: 1 मार्च, ढाका
- दूसरा वनडे: 3 मार्च, ढाका
- तीसरा वनडे: 6 मार्च, चैटोग्राम
- पहला टी-20: 9 मार्च, चैटोग्राम
- दूसरा टी-20: 12 मार्च, ढाका
- तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय: 14 मार्च, ढाका
और पढ़िए – Ranji Trohpy: ताश के पत्तों की तरह ढहा दी विपक्षी टीम, इस गेंदबाज ने जय शाह को बना लिया मुरीद
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
29 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines