हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

BAN vs ENG 2nd ODI: बांग्लादेश और इंग्लैंड के बीच दूसरा मैच आज, भारत में घर बैठे ऐसे देखें लाइव

विज्ञापन
BAN vs ENG 3rd ODI Live Streaming

BAN vs ENG 2nd ODI: इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज खेला जाएगा। ये मैच शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में होगा। इस सीरीज का पहला मैच 1 मार्च 2023 को खेला गया था जो कि बेहद ही रोमांचक था और इसे डेविड मलान की शतकीय पारी की बदौलत इंग्लैंड ने जीत लिया था।

इस सीरीज में इंग्लैंड की कप्तानी जोस बटलर कर रहे हैं। वहीं बांग्लादेश की कप्तानी लिटन दास के हाथों में है। इस मैच को भारत में आसानी से मोबाइल फोन पर देख सकते हैं। मैच भारतीयसमयानुसार सुबह 11:30 बजे शुरू होगा।

और पढ़िए – IND vs AUS: गेंद फेंकने जा रहे थे Ashwin ,लाबुशेन ने हाथ दिखाकर रोका, अंपायर भी हो गए नाराज, देखें वीडियो

विज्ञापन

BAN vs ENG Head to Head: इंग्लैंड का पलड़ा भारी

इंग्लैंड वनडे क्रिकेट के फॉर्मेट में बांग्लादेश पर हावी रही है। दोनों के बीच अब तक 21 वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें 17 बार इंग्लैंड की टीम को जीत मिली है, जबकि 4 मैच बांग्लादेश ने जीते हैं।बांग्लादेश की धरती पर इंग्लैंड की टीम को 8 जीत और 2 हार मिली है। बांग्लादेश ने इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी वनडे 2016 में जीता था।उन्होंने 2015 के वनडे विश्व कप में भी इंग्लैंड को हराया था।

और पढ़िए – विराट कोहली से थी शादी करने की चाहत, इस महिला क्रिकेटर ने सगाई करके सबको चौंकाया, रह जाएंगे हैरान

विज्ञापन

BAN vs ENG 2nd ODI: कब शुरू होगा मैच ?

बांग्लादेश और इंग्लैंड के बीच खेला जाने वाला दूसरा वनडे मैच भारतीयसमयानुसार सुबह 11:30 बजे से शुरू होगा।

BAN vs ENG 2nd ODI Live Streaming: भारत में कैसे देखें लाइव ?

बांग्लादेश और इंग्लैंड के बीच खेला जाने वाले दूसरे वनडे मैच को भारतीय समयानुसार 11:30 बजे से फैन कोड एप पर लाइव देखा जा सकता है।

विज्ञापन

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola