विराट कोहली से थी शादी करने की चाहत, इस महिला क्रिकेटर ने सगाई करके सबको चौंकाया, रह जाएंगे हैरान

cricket danielle wyatt engagement photos hit viral

cricket danielle wyatt engagement photos hit viral

Cricketer Danielle Wyatt: इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डेनियल वायट अपने सगाई की वजह से सुर्खियों में हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी महिला साथी जॉर्जी हॉज को लंबे समय तक डेट करने के बाद उनके साथ अपनी इंगेजमेंट का ऐलान कर दिया है। महिला साथी से ही सगाई करने की वजह से वह चर्चा में बनी हुई हैं, खास बात यह है कि एक बार डेनियल वायट ने टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को भी शादी के लिए प्रपोज किया था।

विज्ञापन

महिला प्रेमिका से की शादी

महिला क्रिकेटर डेनियल व्याट ने अपनी महिला प्रेमिका जॉर्जी हॉज के साथ सगाई की है, बताया जा रहा है कि महिला फुटबॉल टीम की मैनेजर हैं, यानि दोनों खेल से ही जुड़ी हुई हैं। 31 साल की डेनियल व्याट अब अपनी महिला प्रेमिका से जल्द ही शादी भी कर सकती है। उन्होंने सगाई के बाद अपनी फोटो भी इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिससे बाद वह चर्चा में बनी हुई हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन
और पढ़िए – IND vs AUS: अब अहमदाबाद टेस्ट में क्या करोगे? रोहित शर्मा ने बताया प्लान…WTC Final को लेकर कही ये बात

डेनियल व्याट ने विराट को किया था प्रपोज

खास बात यह है कि एक बार डेनियल व्याट ने विराट कोहली को भी शादी के लिए प्रपोज किया था, उन्होंने ट्वीट करके लिखा था कि ‘कोहली मैरी मी’ हालांकि बाद में डेनियल ने इसे मजाक बताया था। लेकिन अब उन्होंने अपनी महिला प्रेमिका से सगाई करके सबको चौंका दिया है। डेनियल व्याट ने गुरुवार रात सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर करते हुए यह जानकारी सबको दी।

cricketer danielle wyatt proposed virat kohli

cricketer danielle wyatt proposed virat kohli

विज्ञापन
और पढ़िए –  IND vs AUS: इंडिया को हराकर Steve Smith ने रचा इतिहास, 2010 के बाद करिश्मा करने वाले दूसरे कप्तान

दोनों एक दूसरे को कर रहे थे डेट

बता दें कि डेनियल वायट और जॉर्जी हॉज एक दूसरे को लंबे वक्त से डेट कर रहे थे। डेनियल और जॉर्जी हॉज की कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती थी। दोनों खेल के माध्यम से जुड़ी हुई हैं। जॉर्जी हॉज जहां फुटबॉल टीम से जुड़ी हुई हैं, वहीं डेनियल वायट इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम की अहम सदस्य हैं। अब दोनों ने सगाई करके अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है।

कौन हैं डेनियल व्याट

डेनियल व्याट फिलहाल इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम की सदस्य हैं, उन्होंने हाल ही में अपना नाम महिला आईपीएल के लिए भी दिया था, लेकिन किसी भी टीम ने उन पर दांव नहीं लगाया। उन्होंने अब तक अपने क्रिकेट करियर में 102 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें 776 रन बनाए हैं, इसमें 2 शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं। 129 रन उनका बेस्ट रहा है, जबकि टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 143 मैच में 2 शतक और 11 अर्धशतक की दम पर 2369 रन बनाए हैं। फिलहाल वह इंग्लैंड की टीम में शामिल हैं।

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ