BAN vs AUS: बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक खेले गए पहले दोनों वनडे मैच बारिश से प्रभावित रहे हैं. पहले मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने डकवर्थ लुईस नियम की वजह से 86 रनों से जीत दर्ज की थी. दूसरे मुकाबले में भी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सरेंडर कर दिया. मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 42 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए. जवाब में बारिश से बाधित इस मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने डकवर्थ लुईस नियम के कारण 35वें ओवर में 5 विकेट से मैच जीत लिया.
ऑस्ट्रेलिया ने किसी तरह से बचाई इज्जत
टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जीरो के स्कोर पर ही 3 विकेट गंवा दिया था. मैथ्यू शॉर्ट, कूपर कोनोली और मैट रेनशॉ अपना खाता भी नहीं खोल सके. कप्तान जोश इंग्लिस ने 34 अहम रन बनाए. कैमरून ग्रीन ने भी 25 रन बनाए. मार्नस लाबुशेन ने नाबाद रहते हुए टीम के लिए 55 रन बनाए. वहीं जेवियर बार्टलेट ने भी अहम 52 रन बनाए. जिसके कारण ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 42 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 187 रन बनाए. बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद और मुस्तफिजुर रहमान ने 3-3 विकेट अपने नाम किया. इसके अलावा तनवीर इस्लाम ने भी 2 अहम विकेट हासिल किए. ऑस्ट्रेलिया की पारी बारिश से बहुत ज्यादा प्रभावित रही.
ये भी पढ़ें: ICC ODI World Cup 2027 की डेट आ गई सामने! इस दिन खेला जाएगा फाइनल मुकाबला?
बांग्लादेश की टीम को मिली ऐतिहासिक जीत
बारिश से प्रभावित होने के कारण बांग्लादेश की टीम को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 41 ओवरों में 192 रनों का लक्ष्य मिला. बांग्लादेश की टीम खराब शुरुआत मिली. तंजीद हसन तमीम बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. हालांकि दूसरे छोर से सौम्य सरकार ने 42 रन बनाए. इसके अलावा नजमुल हुसैन शंटो ने भी 41 रन बनाए. अंत में तौहीद हृदोय ने नाबाद 40 रन बनाकर अपनी टीम को 35वें ओवर में 5 विकेट से जीत मिली. बांग्लादेश की टीम ने पहली बार क्रिकेट इतिहास में ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज हराई है. ऑस्ट्रेलिया के लिए जेवियर बार्टलेट समेट 5 गेंदबाजों ने 1-1 विकेट लिया.
ये भी पढ़ें: रियान पराग क्यों पहुंचे अस्पताल? राजस्थान रॉयल्स के कप्तान ने खुद बताया पूरा सच
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों की मदद कर रही है चेन्नई सुपर किंग्स
1 min ago30 की उम्र में स्कॉटलैंड के तेज गेंदबाज ब्रैड व्हील ने लिया संन्यास
22 mins agoवैभव सूर्यवंशी खेलेंगे निर्णायक टी20 मुकाबला? पूर्व भारतीय कोच का बड़ा बयान
43 mins agoअजीत अगरकर की जगह सिलेक्टर बन सकते हैं रमेश पोवार
44 mins agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर मोहम्मद कैफ ने उठाए सवाल
45 mins ago15वीं मंजिल से उल्टा लटकाए गए थे चहल, स्टार खिलाड़ी ने किया खुलासा
1 hr agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर अब आया नया अपडेट, रेस में राजस्थान आगे
1 hr agoबेंगलुरु मैच में इतिहास रच सकती है भारत और वेस्टइंडीज की टीम
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI के बीच निर्णायक टी20 मुकाबला? जानें यहां
1 hr agoIND vs WI: चिन्नास्वामी का रिकॉर्ड देख बढ़ गई हैं श्रेयस अय्यर की मुश्किलें
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines