रियान पराग क्यों पहुंचे अस्पताल? राजस्थान रॉयल्स के कप्तान ने खुद बताया पूरा सच

Riyan Parag Undergoes Shoulder Surgery: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग के दाहिने कंधे की सर्जरी कामया रही है, जिससे उन्हें तकरीबन 2 साल से परेशान कर रही इंजरी से छुटकारा मिल गया है. 24 साल के खिलाड़ी अब कॉम्पिटिटिव क्रिकेट में वापसी से पहले पूरी तरह से रिहैबिलिटेशन पर फोकस करेंगे.

Riyan Parag Instagram
1 / 6
Riyan Parag (Photo- Instagram/@riyanhparag)

रियान पराग लंबे समय से अपने कंधे में बार-बार होने वाली तकलीफ से जूझ रहे थे और अक्सर दर्द के बावजूद खेलते रहते थे. पिछले कुछ सीजन में इस परेशानी को संभालना मुश्किल हो गया था, जिससे घरेलू और इंटरेनशनल मैचों में उनकी अवेलेबिलिटी और कुल वर्कलोड दोनों पर असर पड़ा.

विज्ञापन

2 / 6

सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को जानकारी देते हुए, इस ऑलराउंडर ने बताया कि ऑपरेशन आसानी से हो गया. अस्पताल की एक तस्वीर के साथ, उन्होंने चोट के लंबे समय के दौरान सामना की गई शारीरिक और मानसिक चुनौतियों के बारे में बात की और भविष्य के लिए उम्मीद जताई.  (Photo- Instagram/@riyanhparag)

विज्ञापन

3 / 6

यंग क्रिकेटर ने माना कि पिछले 2 साल ने उनके धैर्य की परीक्षा ली है, और कुछ दिन तो बहुत मुश्किल भरे रहे. हालांकि, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जब भी संभव हो, वे खेलने के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं और अब धैर्य और दृढ़ संकल्प के साथ रिकवरी के अगले चरण का सामना करने के लिए तैयार हैं.  (Photo- Instagram/@riyanhparag)

4 / 6

ये सर्जरी पराग के करियर के एक अहम चैप्टर के बाद हुई है. इस साल की शुरुआत में, उन्होंने IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के फुल टाइम कैप्टन के तौर पर कमान संभाली और इस रोल में उनका पहला सीजन काफी अच्छा रहा. उनकी कप्तानी में टीम प्लेऑफ तक पहुंची, लेकिन फ़ाइनल में जगह बनाने से मामूली अंतर से चूक गई. (Photo-X/@rajasthanroyals)

विज्ञापन

5 / 6

उनकी फिटनेस की परेशानियों का असर नेशनल लेवल पर मिलने वाले मौकों पर भी पड़ा. पराग को श्रीलंका-ए और अफगानिस्तान-ए के साथ होने वाली ट्राई-सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम का उप-कप्तान बनाया गया था, लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही उन्हें हटना पड़ा और उनकी जगह ऋतुराज गायकवाड़ को शामिल किया गया. (Photo- Instagram/@assamcric)

6 / 6

कंधे की समस्या के अलावा, रियान पराग को IPL 2026 के आखिरी दौर में हैमस्ट्रिंग की चोट का भी सामना करना पड़ा था. बीसीसीआई ने कंफर्म किया है कि उनका रिकवरी प्रॉसेस बेंगलुरु में 'सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस' की देखरेख में होगा, और उनकी वापसी रिकवरी प्रोटोकॉल को कामयाबी के साथ कम्पलीट करने और मेडिकल क्लीयरेंस मिलने पर डिपेंड करेगी. (Photo-X/@rajasthanroyals)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन