BAN vs AFG 1st ODI: भारत में खेले जाने वाले वर्ल्ड कप की तारीखों का ऐलान होते ही सभी टीमें इसकी तैयारियों में जुट गई है। इसी कड़ी में बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। इसका पहला मैच बुधवार को चट्टोग्राम के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत दोपहर 1: 30 बजे से होगी।
बांग्लादेश की कप्तानी तमीम इकबाल करेंगे, जो पिछले कुछ समय से चोटों के कारण काफी क्रिकेट नहीं खेल पाए हैं। बल्ले से भी उनका फॉर्म अच्छा नहीं रहा है। बांग्लादेश को शाकिब अल हसन की वापसी से बल मिला है, जो उंगली की चोट के कारण आखिरी टेस्ट में नहीं खेल पाए थे।
और पढ़िए – आयरलैंड के कप्तान एंड्रयू बालबर्नी ने दिया इस्तीफा, इस वजह से लिया बड़ा फैसला
मेहदी हसन मिराज ने एक ऑलराउंडर के रूप में काफी प्रगति की है और बहुत कुछ उन पर भी निर्भर करेगा। फोकस बांग्लादेश की पेस अटैक पर भी होगा, जो हाल के दिनों में बेहतरीन रहा है।
राशिद खान की हुई वापसी
दूसरी ओर, अफगानिस्तान के पास एकमात्र टेस्ट चूकने के बाद राशिद खान और मुजीब उर रहमान वापस आ गए हैं। इब्राहिम जादरान ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी ने बांग्लादेश के बल्लेबाजों को परेशान किया है और काफी कुछ उन पर निर्भर करेगा।
BAN vs AFG Pitch Report: कैसी ही चट्टोगाम की पिच?
चैटोग्राम की पिच ने पिछले कुछ वर्षों में स्पिनरों को मदद की है और लगभग 260 का स्कोर प्रतिस्पर्धी हो सकता है। टॉस जीतना और पहले फील्डिंग करना यहां सही फैसला माना जाता है।
BAN vs AFG Head to Head: कौन किसपर भारी?
बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच अब तक 11 वनडे खेले गए हैं, जिनमें से 7 में बांग्लादेश ने जीत हासिल की है और बाकी 4 मैच अफगानिस्तान ने जीते हैं।अफगानिस्तान ने अब तक बांग्लादेश के खिलाफ कोई भी वनडे सीरीज नहीं जीती है। दोनों टीमों के बीच आखिरी वनडे सीरीज फरवरी 2022 में खेली गई थी, जिस बांग्लादेश ने 2-1 से जीता था।
और पढ़िए – भारतीय टीम ने रचा इतिहास, पेनल्टी शूटआउट में कुवैत को शिकस्त देकर नौवीं बार जीता खिताब
BAN vs AFG Live Streaming: भारत में कैसे देखें लाइव?
बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच खेली जाने वाली सीरीज का भारत में टीवी पर लाइव प्रसारण नहीं किया जाएगा। इसे आप मोबाइल पर फैनकोड एप पर देख सकते हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
7 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
8 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
8 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
9 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
9 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
9 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
11 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
11 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines