बाबर आजम का वर्ल्ड रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त, जो कोई नहीं कर पाया वो मलेशिया के बल्लेबाज ने कर दिखाया

Malaysian Batsman Breaks Babar Azam World Record: बाबर आजम के वर्ल्ड रिकॉर्ड को मलेशिया के एक बल्लेबाज ने तोड़ दिया है।

Babar Azam World Record in T20 International Broken by Malaysian Batsman Virandeep Singh

Babar Azam World Record Broken by Malaysian Batsman (Image Credit- twitter)

Malaysian Batsman Breaks Babar Azam World Record: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम इन दिनों वनडे वर्ल्ड कप 2023 का हिस्सा हैं। उनकी कप्तानी समेत उनके प्रदर्शन पर शुरुआत से कई सवाल उठे हैं। लेकिन पिछले दो साल में टी20 वर्ल्ड कप में उनकी कप्तानी में पाकिस्तान की टीम रनर अप रह चुकी है। बाबर के नाम टी20 क्रिकेट में 41.4 की औसत से 3485 रन दर्ज हैं। जबकि इस लिस्ट में विराट कोहली सर्वाधिक 4008 रन के साथ टॉप पर हैं। लेकिन बाबर आजम के नाम एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज था जो अब मलेशिया के बल्लेबाज ने तोड़ दिया है।

विज्ञापन

24 साल के खिलाड़ी ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

मलेशिया की टीम 2024 टी20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर के 7वें मैच में नेपाल के खिलाफ खेलने उतरी। इस मैच में मलेशिया के वीरनदीप सिंह ने केवल 4 रन बनाए। लेकिन फिर भी उन्होंने अपने 2000 टी20 इंटरनेशनल रन पिछले मैच में ओमान के खिलाफ ही पूरे कर लिए थे। वह टी20 इंटरनेशनल में 2000 का आंकड़ा छूने वाले 25वें खिलाड़ी हैं। जबकि उन्होंने 24 वर्ष की उम्र में ही यह कारनामा कर दिखाया। इसी के साथ वीरनदीप सबसे कम उम्र में 2000 टी20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए थे। वीरनदीप ने सबसे तेज 2000 टी20 इंटरनेशनल रन बनाने के मामले में बाबर आजम को पीछे छोड़ दिया था। बाबर ने 26 की उम्र में यह रिकॉर्ड बनाया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

बाबर के आगे हैं वीरनदीप सिंह

वीरनदीप सिंह ने टी20 इंटरनेशनल डेब्यू के 4 साल 128 दिनों के बाद 2000 रन पूरे किए हैं। जबकि बाबर आजम ने 4 साल 230 दिनों में यह आंकड़ा छुआ था। बाबर आजम टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं। वीरनदीप सिंह ने 66वें मैच की 65वीं पारी में 2000 रन पूरे किए हैं। उनके नाम इस फॉर्मेट में 1 शतक और 13 अर्धशतक दर्ज हैं। उनका औसत 37 से अधिक का है और स्ट्राइक रेट 127.37 का है।

विज्ञापन

इस मैच में की बात करें तो मलेशिया को हार का सामना करना पड़ा। मलेशिया ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 165 रन बनाए थे। जवाब में नेपाल ने 18 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया और 6 विकेट से मैच जीत लिया। नेपाल में टी20 वर्ल्ड कप 2024 का क्वालीफायर राउंड जारी है। इसमें आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसमें से कुल दो टीमें वेस्टइंडीज और यूएसए में होने वाले वर्ल्ड कप 2024 के लिए क्वालीफाई करेंगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ