पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने बताई टीम इंडिया की कमजोरी, एक खिलाड़ी को बाहर करने की उठाई मांग

Team India, World Cup 2023: भारतीय टीम अपने शुरुआती 6 मुकाबले जीतकर टॉप पर जरूर है। लेकिन अब टीम की एक बड़ी कमजोरी सामने आ रही है।

Misbah Ul Haq Points Team India biggest Weakness Shreyas Iyer Wasim Akram Hails Ishan Kishan

Misbah Ul Haq Points Team India biggest Weakness (Image Credit- Twitter)

Team India, World Cup 2023: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और कप्तान मिस्बाह उल हक ने टीम इंडिया की कमजोरी को बताया है। हालांकि, भारतीय क्रिकेट टीम लगातार विजयरथ पर है और छह मुकाबले जीत चुकी है। इसके बावजूद पाकिस्तानी दिग्गज को शायद कहीं ना कहीं कमी लग रही है। यही कारण है कि उन्होंने भारतीय टीम के लिए नंबर 4 पर खेल रहे श्रेयस अय्यर पर सवाल उठाए हैं। उनका मानना है कि इस वक्त अय्यर की कमजोरी टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी कमजोरी बनकर साबित हो रही है। इस कारण उन्होंने हार्दिक पांड्या के आते ही अय्यर को बाहर करने की मांग कर दी।

विज्ञापन

अय्यर की जगह किसे दें मौका?

वहीं वसीम अकरम ने भी अय्यर को बाहर करने पर सुर मिलाए और ईशान किशन को मौका देने की बात कही। इन सवालों के बाद एक बार फिर से टीम इंडिया की वही समस्या उभर आई है जो शायद युवराज सिंह के बाद से या कहें कि 2011 वर्ल्ड कप के बाद से नहीं सही हो पाई। टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड कप से पहले भी नंबर 4 की समस्या को लेकर काफी टेंशन थी। अब एक बार फिर से अय्यर की खराब बल्लेबाजी के कारण यह टेंशन उभर आई है। इसलिए मिस्बाह ने अय्यर को बाहर करके केएल राहुल को नंबर पर खिलाने की मांग की है। उधर अकरम ने बाएं हाथ के बल्लेबाज ईशान किशन को मौका देने की पैरवी की है।

विज्ञापन
Shreyas Iyer World Cup 2023

Shreyas Iyer World Cup 2023

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर का वर्ल्ड कप 2023 में प्रदर्शन

श्रेयस अय्यर इस विश्व कप में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। अय्यर ने अभी तक कुल 6 मैचों में 134 रन बनाए हैं। अय्यर के बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतकीय पारी निकली है। हालांकि वह 2 मैचों में नाबाद भी रहे थे। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर अगले मैच में भी सूर्या ने अच्छा प्रदर्शन कर दिया और अय्यर का बल्ला नहीं चल सका, तो पांड्या की वापसी पर श्रेयस अय्यर को ही बाहर जाना पड़ सकता है। वहीं जब तक पांड्या नहीं आते हैं सूर्यकुमार यादव की जगह पक्की नजर आ रही है। इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले केएल राहुल ने यह साफ किया था। फिर उस मैच में सूर्या की 49 रनों की महत्वपूर्ण पारी ने उनके दावे को मजबूत कर दिया है।

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर की कमजोरी बनी टीम की कमजोरी

दरअसल श्रेयस अय्यर लगातार अपनी शॉर्ट पिच गेंदों की कमजोरी से जूझ रहे हैं। यह कोई आज की बात नहीं है, लंबे समय से उनकी यह कमजोरी जगजाहिर है। उनकी यह कमजोरी अब कहीं ना कहीं पूरी टीम इंडिया की कमजोरी बनती जा रही है। हर मैच में टॉप 3 पर निर्भर नहीं रहा जा सकता है। ऐसे में नंबर 4,5 और 6 का अहम रोल हो जाता है। इसलिए अय्यर के आते ही हर टीम के गेंदबाज उनकी कमजोरी पर अटैक करते हैं और वह विकेट गंवा देते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ भी ऐसा ही हुआ। इसलिए आगामी दिनों में बड़े मैचों से पहले रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ को इस कमजोरी को दूर करना होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ