World Cup 2023, Pakistan Babar Azam vs Shaheen Shah Afridi: पाकिस्तान की टीम के लिए जहां वनडे वर्ल्ड कप 2023 में चीजें पूरी तरह ठीक नहीं थीं। उसी बीच अब पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस के लिए एक चौंकाने वाली खबर सामने आ गई। इसके मुताबिक पाकिस्तान की टीम में लड़ाई देखने को मिल रही है। इतना ही नहीं रिपोर्ट में यह भी जानकारी मिली की पाकिस्तानी टीम दो गुट में बंट गई है। वहीं अब इसको लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी एक्स पर एक पोस्ट शेयर की और इन खबरों को लेकर जवाब दिया है। पीसीबी ने 23 अक्टूबर सोमवार को इस पर अपना स्टेटमेंट जारी किया है।
आमने-सामने बाबर आजम और शाहीन अफरीदी?
क्रिकबज की रिपोर्ट की मानें तो एशिया कप के बाद से ही ऐसा देखने को मिल रहा था। वहीं बाबर आजम और शाहीन अफरीदी के दो गुट बंट गए हैं। खबरें यह भी आईं कि शाहीन के ग्रुप में मोहम्मद रिजवान और इफ्तिखार अहमद भी जुड़ गए। पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इन सभी बातों को अफवाह बताया और इसका खंडन कर दिया।
यह भी पढ़ें:- विराट कोहली शतक से चूके पर बना दिए ये 5 बड़े रिकॉर्ड, निकल गए सचिन तेंदुलकर से आगे
पीसीबी ने दिया जवाब
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस पूरे मामले पर स्टेटमेंट जारी किया और कहा कि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी रिलीज में लिखा कि,’बोर्ड इन सभी बातों से खंडन करता है कि वर्ल्ड कप 2023 में हिस्सा लेने वाली टीम के अंदर कोई भी विवाद है। मीडिया के कुछ सेक्सन्स ने इस खबर को बढ़ावा दिया है लेकिन यह पूरी तरह अफवाह हैं और इसका कोई भी सबूत नहीं है। पीसीबी ऐसी गलत खबर के फैलने पर निराशा व्यक्त करती है और इसकी निंदा करती है। ‘
यह भी पढ़ें:- Bishan Singh Bedi Records: 1560 विकेट, 20 बार किया 10 विकेट लेने का कमाल; अद्भुत था बिशन सिंह बेदी का रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
4 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
5 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
5 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
6 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
7 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
7 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
8 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines