नई दिल्ली: पाकिस्तान को टी 20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेाबाजी करते हुए सिर्फ 135 रन ही बना पाई। जिसे इंग्लैंड ने 19वें ओवर में 5 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम अपनी फॉर्म से जूझ रहे हैं और इसी के चलते उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।
अभी पढ़ें – IND vs NZ T20: संजू सैमसन ने प्लेइंग इलेवन में ठोकी दावेदारी, ऐसे जड़ा नो लुक सिक्स, देखें वीडियो
अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने बाबर आजम पर बड़ा बयान दिया है। शाहिद का कहना है कि ऑल-फॉर्मेट कप्तान बाबर आजम को टी20 कप्तान के रूप में पद छोड़ना चाहिए। उन्हें अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देना चाहिए। अफरीदी ने यह भी कहा कि पाकिस्तान के पास शादाब खान, मोहम्मद रिजवान और शान मसूद के रूप में अन्य विकल्प हैं, ये सभी टी20 टीम का नेतृत्व कर सकते हैं।
बाबर को बल्लेबाजी पर देना चाहिए ध्यान
मीडिया से बात करते हुए अफरीदी ने कहा- ‘बाबर आजम को टी20 अंतरराष्ट्रीय की कप्तानी छोड़ देनी चाहिए और अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देना चाहिए। हमारे पास अन्य खिलाड़ी हैं जो टी20 टीम का नेतृत्व कर सकते हैं, जैसे शादाब, रिजवान और यहां तक कि शान भी।” टी20 विश्व कप 2022 में खराब प्रदर्शन करते हुए बाबर ने सात पारियों में 17.71 की औसत से 124 रन बनाए। हालांकि बाबर पाकिस्तान के सबसे सफल टी20 टीम कप्तान भी हैं, जिन्होंने 66 में से 40 मैच जीते हैं। उनकी जीत का प्रतिशत 65.57 है। पाकिस्तान के कप्तान टी20ई बल्लेबाजी रैंकिंग में तीसरे स्थान पर हैं। हालांकि वह पहले नंबर 1 पर थे।
अभी पढ़ें – ‘पाकिस्तान के पास पांड्या और सूर्या नहीं…’, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने कर दी बोलती बंद
पीएसएल के लिए तैयार
शाहिद अफरीदी आगामी पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के आठवें संस्करण के लिए तैयारी कर रहे हैं। अफरीदी क्वेटा ग्लैडिएटर्स का प्रतिनिधित्व करते हुए पीठ की चोट के कारण पिछले साल पीएसएल में लंबे समय तक नहीं टिक पाए थे। शाहिद ने कहा है कि अगर कोई फ्रेंचाइजी उन्हें ऑफर करती है तो वह एक और पीएसएल सीजन खेलने पर विचार करेंगे। अफरीदी मर्दन वारियर्स के मेंटर के रूप में पीसीबी की अपनी तरह की पहली पाकिस्तान जूनियर लीग (PJL) का हिस्सा थे। पीएसएल 8 का आयोजन 9 फरवरी से 19 मार्च 2023 तक किया जाएगा।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
7 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
8 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
9 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
10 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
10 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
11 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines