IPL 2026: KKR के खिलाफ खेलने उतरेंगे धोनी? ऐसी हो सकती है CSK की धाकड़ प्लेइंग 11

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को पहली जीत मिल चुकी है और टीम केकेआर के खिलाफ मैच के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है. टीम में धोनी की वापसी पर एक बड़ा बदलाव हो सकता है. आइए जानते हैं कि चेन्नई इस मैच में किस प्लेइंग 11 के साथ उतर सकती है.

jacket (1)
1 / 7

IPL 2026: आईपीएल 2026 में 22वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा. केकेआर अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश में है तो वहीं चेन्नई की टीम पिछले मैच में जीत के साथ आ रही है. जीत के बाद भी इस मैच में चेन्नई की टीम में एक बड़ा बदलाव हो सकता है और दिग्गज धोनी चोट के बाद वापसी कर सकते हैं. ऐसे में आइए आपको बताते हैं सीएसके की प्लेइंग 11 कैसी हो सकती है.

विज्ञापन

धोनी की होगी वापसी?

धोनी की होगी वापसी?2 / 7

चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार खिलाड़ी एम एस धोनी इस मैच से प्लेइंग 11 में वापसी कर सकते हैं. फैंस का इंतजार 4 मैचों के बाद खत्म हो सकता है. ये मुकाबला चेपॉक में खेला जाएगा और इस मैच से पहले धोनी नेट्स में प्रैक्टिस करते हुए भी दिख रहे हैं. 

विज्ञापन

संजू और गायकवाड़ करेंगे ओपनिंग

संजू और गायकवाड़ करेंगे ओपनिंग3 / 7

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अभी तक संजू सैमसन और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ओपनिंग कर रहे हैं. 3 मैचों में फ्लॉप होने के बाद संजू का बल्ला पिछले मैच में गरजा था लेकिन गायकवाड़ के बल्ले से फैंस को रनों का इंतजार है. केकेआर के मैच में भी ये दोनों ही ओपनिंग करते दिखेंगे.

मिडिल ऑर्डर पर रहेंगी नजरें

मिडिल ऑर्डर पर रहेंगी नजरें4 / 7

चेन्नई सुपर किंग्स का मिडिल ऑर्डर बहुत ही यंग नजर आता है. एक विकेट गिरने के बाद आयुष म्हात्रे आते हैं जो कि महज 19 साल के हैं. इसके बाद सरफराज खान, शिवम दुबे और डेवाल्ड ब्रेविस नजर आते हैं. ये सभी खिलाड़ी कमाल की फॉर्म में हैं. 

विज्ञापन

गेंदबाजों ने की शानदार वापसी

गेंदबाजों ने की शानदार वापसी5 / 7

शुरुआती मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स की गेंदबाजी ट्रैक से भटकी हुई नजर आ रही थी लेकिन अब गेंदबाजों ने कमाल की वापसी की है. जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह और खलील अहमद टीम के लिए तेज गेंदबाज रहेंगे तो वहीं नूर अहमद टीम के लिए स्पिन विकल्प रहेंगे.

CSK की संभावित प्लेइंग 11

CSK की संभावित प्लेइंग 116 / 7

संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, एमएस धोनी, जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, खलील अहमद

विज्ञापन

ये खिलाड़ी बनेगा इम्पैक्ट प्लेयर

ये खिलाड़ी बनेगा इम्पैक्ट प्लेयर7 / 7

चेन्नई की टीम नूर अहमद को मैच में इम्पैक्ट खिलाड़ी के तौर पर उतार सकती है. अगर टीम को बाद में बल्लेबाजी करने का मौका मिलता है तो धोनी को भी इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर लाया जा सकता है. 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन