World Cup 2023: पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम के लिए यह विश्व कप कुछ खास नहीं रहा है। पाकिस्तान विश्व कप में एक के बाद एक मैच हारते जा रहा है। पहला और दूसरा मुकाबला जीतने के बाद पाकिस्तान लगातार 4 मुकाबले हार चुका है। इसको लेकर बाबर की कप्तानी पर भी सवाल उठने लगे हैं। इन सबके बावजूद बाबर आजम ने भारत के कप्तान रोहित शर्मा और दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली को लेकर बड़ी बात बोल दी है। बाबर के बयान ने भारतीय फैंस का दिल जीत लिया है।
मैं रोहित और विराट का फैन हूं- बाबर
बाबर आजम की कप्तानी पर दुनियाभर में भले ही सवाल उठाए जा रहे हैं, लेकिन एक शख्सियत के तौर पर बाबर ने फैंस का दिल जीत लिया है। बाबर आजम ने मीडिया से बातचीत में विराट कोहली और रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि रोहित और विराट मेरे फेवरेट बल्लेबाज हैं। मैं हमेशा इन दोनों खिलाड़ियों से सीखने की कोशिश करता हूं। जब भी टीम प्रेशर में होता है, ये दोनों खिलाड़ी अलग तरीके का खेल दिखाते हैं और टीम को जीत दिलाते हैं। दबाव में उनका प्रदर्शन और अधिक निखरता है। बाबर आजम के इस बयान से भारतीय फैंस का दिल बाग-बाग हो गया है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: इस बार किसे मिला बेस्ट फील्डिंग अवार्ड? ड्रेसिंग से सामने आई मजेदार तस्वीर
खतरे में बाबर आजम की कप्तानी!
बाबर ने रोहित और विराट के अलावा न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन की भी तारीफ की है। उन्होंने केन को बेहतर बल्लेबाज बताया है। बाबर के इस बयान की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की जा रही है। खासतौर पर भारतीय फैंस बाबर को एक पॉजिटिव शख्सियत बता रहे हैं। बता दें कि बाबर विश्व कप में अपनी टीम को जीत नहीं दिला पा रहे हैं। इसको लेकर पाकिस्तान के कई बड़े दिग्गज क्रिकेटर उन्हें कप्तानी छोड़ने की सलाह दे चुके हैं। दिग्गज का कहना है कि बाबर अपनी टीम को एक साथ नहीं लेकर चल पा रहे हैं।
संबंधित खबरें
IPL 2027 ऑक्शन से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 5 बड़े खिलाड़ी
5 mins agoचिन्मय सुतार ने रणजी में रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर मचाया तहलका
12 mins agoIPL 2027 से पहले CSK में शामिल हुए लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स, खलील और एलिस को किया ट्रेड
15 mins agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है मुंबई इंडियंस
51 mins agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
1 hr agoIPL टीमें खुश नहीं, फिर भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर' रूल, हुआ खुलासा
2 hrs agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी संभाल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
2 hrs agoनीतीश कुमार रेड्डी वनडे सीरीज से बाहर, देखें टीम इंडिया का अपडेटेड स्क्वाड
2 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ 183 नहीं, विराट ने अपनी इस पारी को बताया सबसे बेस्ट
3 hrs agoहार्दिक की PBKS से नहीं हुई ट्रेड डील, तो इस टीम से बात हो सकती है पक्की
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines