ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 से पाकिस्तान का अभियान समाप्त हो चुका है। टूर्नामेंट के आगाज से पहले ग्रीन टीम को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन जब टूर्नामेंट का आगाज हुआ तो तस्वीर कुछ और ही नजर आई। ग्रीन टीम सेमी फाइनल में भी पहुंचने में नाकामयाब रही। इस दौरान पाकिस्तानी फैंस उनसे काफी खफा नजर आए और उनकी जमकर निंदा की।
यही वजह रही कि लोगों को डर सता रहा था कहीं उन्हें पाकिस्तान लौटने पर पाकिस्तानी फैंस के गुस्से का सामना न करना पड़ जाए, लेकिन तस्वीर इसके बिल्कुल विपरीत नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लोग उनका शानदार तरीके से स्वागत करते हुए नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- VIDEO: नीदरलैंड के खिलाफ कौन बना ‘फील्डर ऑफ द मैच’? मैदानकर्मियों ने किया इस बार नाम का ऐलान
क्रिकेट प्रेमियों के बीच इस दौरान उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ मची रही। हालांकि, सुरक्षा कर्मियों ने लोगों को उनसे दूर ही रखा। इस बीच कुछ फैंस को, ‘बाबर आई लव यू’ चिल्लाते हुए भी देखा गया।
वर्ल्ड कप 2023 में बाबर आजम का प्रदर्शन:
वर्ल्ड कप 2023 में बाबर आजम ने अपनी टीम के लिए कुल नौ मुकाबले खेले। इस बीच वह नौ पारियों में 320 रन बनाने में कामयाब रहे। वर्ल्ड कप 2023 में बाबर के बल्ले से एक भी शतक नहीं निकला। वहीं वह चार अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे। इस दौरान उनका अफगानिस्तान के खिलाफ खेला गया 74 रन की पारी व्यक्तिगत सर्वोच्च पारी रही।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
3 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
4 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
4 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
5 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines