Gautam Gambhir Explains Why His World Cup Prediction for Babar Azam Didn’t Come True: वर्ल्ड कप 2023 पाकिस्तान के नजरिए से बेहद भयावह टूर्नामेंट रहा। ग्रीन टीम को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन बाबर की अगुवाई में टीम सेमीफाइनल में भी पहुंच नहीं पाई। लीग चरण के नौ मुकाबलों में उसे केवल चार मुकाबलों में ही जीत मिली, जबकि पांच मुकाबलों में बुरी तरह से शिकस्त का सामना करना पड़ा। हाल यह रहा कि साल 1992 की चैंपियन ने अंक तालिका में पांचवें स्थान पर रहते हुए अपने सफर का अंत किया।
टूर्नामेंट के दौरान पाकिस्तान को अपने होनहार कप्तान बाबर आजम से काफी उम्मीदें थी, लेकिन वह इन उम्मीदों पर खरे उतर नहीं पाए। बाबर ने वर्ल्ड कप 2023 में अपनी टीम के लिए कुल नौ मुकाबलों में शिरकत की। इस बीच 40 की औसत से 320 रन ही बना सके। बाबर के मौजूदा छवि के मुताबिक यह प्रदर्शन कुछ खास नहीं कहा जा सकता है।
यह भी पढ़ें- IPL 2024: RCB पहले भी कर चुकी ये गलती, आईपीएल इतिहास में शर्मनाक है ट्रैक रिकॉर्ड
वर्ल्ड कप 2023 के आगाज से पहले देश के पूर्व अनुभवी क्रिकेटर गौतम गंभीर ने बाबर आजम को लेकर भविष्यवाणी की थी। उनको उम्मीद थी कि बाबर के बल्ले से टूर्नामेंट में तीन से चार शतक निकल सकते हैं। हालांकि, उनकी यह भविष्यवाणी सच साबित नहीं हो सकी।
अब दो बार के वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी ने बताया है कि आखिर क्यों टूर्नामेंट में बाबर आजम कुछ खास प्रभाव डालने में नाकामयाब रहे। उनका मानना है कि कप्तानी की वजह से वह दबाव महसूस कर रहे थे। पाकिस्तान के प्रमुख टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद बाबर ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। गंभीर का मानना है कि अब वह बिना दबाव के एक खिलाड़ी के रूप में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।
गंभीर ने स्पोर्ट्सकीड़ा के साथ हुई खास बातचीत के दौरान कहा, ‘अब आप बाबर आजम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देखेंगे। आपको मैदान में अलग ही बाबर देखने को मिलेगा। वर्ल्ड से पहले मैंने उनको टूर्नामेंट का सबसे बेहतर बल्लेबाज चुना था, लेकिन कप्तानी का दबाव… आप समझ सकते हैं जब टूर्नामेंट में आपकी टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर होती है तो कैसा दबाव होता है।
गंभीर का कहना है उनके पास करीब 10 साल शेष हैं और उनके ऊपर अब कप्तानी का दबाव भी नहीं है। पूर्व क्रिकेटर का कहना है, ‘अब मैदान में आप असली बाबर आजम को देखेंगे। मुझे नहीं पता कि उसके कैसे रिकॉर्ड हैं, लेकिन अब वह जबतक खेलता रहेगा, आप उसकी वास्तविक क्षमता देखेंगे। बाबर को अब कुछ भी साबित नहीं करना है। उनके अंदर पाकिस्तान का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बनने का गुण विद्यमान है। अभी वह 27-28 साल के हैं और उनके ऊपर कप्तानी का दबाव भी नहीं है।’
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
14 mins agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
47 mins agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
1 hr agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
2 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
2 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
3 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines