Babar Azam Video: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम की पर्सनल वीडियो-फोटोज लीक होने के बाद क्रिकेट जगत गलियारों में हलचल मची हुई है। क्योंकि घर में ही वनडे और टेस्ट सीरीज हारने के बाद उनकी कप्तानी पर तो सवाल उठ ही रहे थे, वहीं अब वो एक नई मुसीबत में नजर आ रहे हैं, लेकिन बाबर आजम ने वीडियो फोटो लीक होने के बाद पहली बार ट्वीट किया है, जिससे और हलचल मच गई है।
बाबर ने ट्वीट की कूल फोटो
बाबर आजम के फोटो वीडियो लीक होने के बाद समझा जा रहा था कि वह भी अपनी प्रतिक्रिया देंगे। लेकिन उन्होंने ट्विटर पर अपनी एक कूल फोटो ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘खुश रहने के लिए बहुत कुछ नहीं लगता।’ इस फोटो में बाबर एक नदी के किनारे बैठे नजर आ रहे हैं। बाबर के इस ट्वीट पर काफी ज्यादा रीट्वीट भी हो रहे हैं। इस ट्वीट से इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि बाबर इन सब परेशानियों में भी खुद को खुश रखना जानते हैं।
और पढ़िए –Kapoor ke Upay: पितृदोष से लेकर कालसर्प दोष तक सब दूर करता है कपूर का टोटका
बाबर के वीडियो फोटो हुए थे लीक
बता दें कि ट्विटर पर @niiravmodi अकाउंट से कुछ वीडियो और फोटो शेयर किए गए थे, जिसमें दावा किया गया था, वीडियो और फोटो में दिख रहा शख्स बाबर आजम है, इसके अलावा इंस्टाग्राम पर ईशा राजपूत नाम के हैंडल से भी कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए गए और दावा किया गया कि इसमें जो शख्स नजर आ रहा है वह पाकिस्तान का कप्तान बाबर आजम ही है। इन तस्वीरों और वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है ‘कि तुमने जो किया, तुमको वही मिले। इस वीडियो में बाबर को अपने साथी खिलाड़ी की गर्लफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक बाते करते बताया जा रहा है और वीडियो की माने तो बाबर ये भी कहते हैं कि अगर वह उनके साथ बातचीत जारी रखती हैं तो टीम में उनके ब्वायफ्रेंड की जगह बनी रहेगी।’
https://twitter.com/niiravmodi/status/1614709104949465088?s=20&t=HeciD4CNHyTiVjmZL4gI1Q
और पढ़िए –Nokia T21 Tablet Pre-Booking शुरू, होगा 3000 रुपये का फायदा! जानिए ऑफर
बाबर आजम पर पहले भी लग चुके हैं आरोप
बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है, जब बाबर आजम पर इस तरह के आरोप लगे हों, इससे पहले भी उन पर लाहौर की एक महिला ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे, जिसमें महिला ने दावा किया था बाबर ने उनसे शादी का झूठा वादा किया था। तब भी यह मामला खूब सुर्खियों में रहा था, जबकि अब एक बार फर बाबर विवाद में नजर आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
6 mins agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
8 mins ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
34 mins agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
1 hr agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
4 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
5 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
6 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
6 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines