Babar Azam Shaheen Afridi: एशिया कप में करारी हार के बाद पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप के लिए तैयार हो चुकी है। पाकिस्तान टीम को वीजा मिल चुका है और वह आज रात भारत के लिए रवाना होगी। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने भारत रवाना होने से पहले मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने एशिया कप में हार के बाद शाहीन अफरीदी के साथ हुई ‘फाइट’ पर चुप्पी तोड़ डाली।
एक पत्रकार ने बाबर से पूछा- “जब से आप कप्तान बने हैं, टीम ने आपको सम्मान दिया है और हर कोई आपका बहुत सम्मान करता है। यहां तक कि इफ्तिखार अहमद भी आपको बड़ा भाई मानते हैं।” फिर उनसे टीम के भीतर मतभेदों की अफवाहों के बारे में पूछा गया। उनसे पूछा गया कि एशिया कप में हार के बाद शाहीन अफरीदी के साथ मतभेद की खबरें आई थीं इसलिए प्रशंसक जानना चाहते हैं कि क्या शाहीन अफरीदी के साथ आपके रिश्ते कैसे हैं और वह आपका कितना सम्मान करते हैं?
https://twitter.com/TheRealPCB/status/1706602035892957689
टीम मीटिंग में कुछ मतभेद होते हैं
इसके जवाब में बाबर आजम ने कहा- ”हर कोई मुझे सम्मान देता है। देखिए, जब आप करीबी मैच हारते हैं तो टीम मीटिंग में कुछ मतभेद होते हैं, लेकिन कभी-कभी इसे ऐसे बताया जाता है जैसे कि हमारे बीच लड़ाई हुई थी। ऐसा नहीं होना चाहिए। सम्मान सभी के लिए रहना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि हम एक-दूसरे से उतना ही प्यार करते हैं जितना हम अपने परिवार से करते हैं।” हमारे मन में एक-दूसरे के लिए समान सम्मान है और वैसा ही रहेगा।”
https://twitter.com/TheRealPCB/status/1706583466450813055
ये भी पढ़ें: वर्ल्ड कप से पहले मुसीबत में फंसे बाबर आजम, पुलिस ने इस वजह से काट डाला चालान
बीच में ही टोकने पर नाराज हुए थे बाबर
दरअसल, पिछले दिनों खबर आई थी कि जब श्रीलंका से हार के बाद बाबर आजम ड्रेसिंग रूम में टीम मीटिंग कर रहे थे, तब शाहीन ने उन्हें बीच में ही टोक दिया था। इस पर बाबर काफी नाराज हो गए थे। इसके बाद रिजवान और पाकिस्तान कोच ने उन्हें शांत कराया। बाबर के बयान से साफ है कि टीम मीटिंग में जरूर कुछ न कुछ हुआ था। हालांकि इसके बाद वे शाहीन की शादी में भी नजर आए थे। जिसके बाद मतभेद के कयास खत्म हो गए थे।
ये भी पढ़ें: ODI World Cup में नंबर 1 बल्लेबाज के रुप में उतरेंगे बाबर, गिल को करना होगा इंतजार, जानें वजह
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
12 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
40 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines