Usman Khawaja Shoe Message Controversy: ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने पर्थ में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट से पहले अपने जूतों को लेकर विवाद खड़ा कर दिया है। दरअसल उन्होंने ट्रेनिंग सेशन में वो जूते पहने जिसमें मैसेज लिखा था कि, ‘All Lives Are Equal’! उनके इस मैसेज के बाद इसे फिलिस्तीन के समर्थन जैसी चीजों से जोड़ा जाने लगा। अब इसको लेकर जहां बहस छिड़ी हुई थी, वहीं खुद ख्वाजा ने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो शेयर कर इस पर प्रतिक्रिया दी है।
‘…मैं ICC से फाइट करूंगा’
उस्मान ख्वाजा ने इस पूरे मैटर पर बात करते हुए सबसे पहले जो मुद्दा है उस पर अपना मत रखा। उन्होंने कहा,’All Lives are Equal…स्वतंत्रता मानव अधिकार है। मैं मानवाधिकार के लिए अपनी आवाज उठा रहा हूं। यह एक मानवीय अपील है। अगर आप इसे किसी दूसरे अंदाज में देख रहे हैं तो यह आपके ऊपर निर्भर करता है।’ इसके बाद उन्होंने जो कहा वो काफि विवादित बयान था। उन्होंने कहा,’अगर आईसीसी की गाइडलाइन्स में इसे गलत कहा जाएगा तो मैं आईसीसी से भी फाइट करूंगा। मुझे इसमें कुछ भी गलत नहीं लगता है।’
यह भी पढ़ें- World Cup की हार के बाद रोहित शर्मा का पहला इंटरव्यू, गम नहीं छुपा पाए हिटमैन; Watch Video
सोशल मीडिया पर आए ऐसे रिएक्शन्स
ख्वाजा के जूतों वाले मैसेज पर कई अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कुछ लोगों ने इसे फिलिस्तीन से जोड़ दिया। कुछ ने कहा कि ख्वाजा मुस्लिम हैं इस कारण ऐसा विवाद हुआ। वहीं क्रिकेट से जुड़े खास फैंस ने इस पर कहा कि आपको क्रिकेट पर ध्यान देना चाहिए। आप अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। कुछ लोगों ने इनके इस मैसेज को गाजा के समर्थन से जोड़ा। कुछ ने उनके इस मैसेज पर उनका धन्यवाद भी अदा किया है।
यह भी पढ़ें- IND vs SA: क्या शम्सी ने किया SKY का ‘अपमान’? सूर्या का विकेट लेते ही निकाला जूता; Video हुआ वायरल
https://twitter.com/Pankaj41627/status/1734835492829487235
मोईन अली पर लगी थी रोक
इससे पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली को लेकर ऐसा ही कुछ विवाद हुआ था। उन्होंने हाथ में गाजा का समर्थन करते हुए कोई बैंड पहना था। इसके बाद आईसीसी ने उन्हें ऐसा करने से रोका था। अब सोशल मीडिया पर ऐसी मांग हो रही हैं कि ख्वाजा को इन जूतों के साथ खेलने से मना किया जा जाए और रोक लगाई जाए। पर ख्वाजा का रुख इस पर सख्त है और अगर आईसीसी व क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कोई प्रतिक्रिया आती है तो यह मामला बढ़ सकता है।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
29 mins agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
2 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
2 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
3 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
11 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
11 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
11 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
12 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
13 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines