Nathan McSweeney Credits Virat Kohli: भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच तीन मैचों की अनऑफिशियल वनडे सीरीज खत्म हो गई है. भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने सीरीज में काफी निराश किया. ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से सीरीज अपने नाम की. तीसरे वनडे में भारत को जीत मिली. खैर ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सीरीज में नैथन मैक्स्वीनी ने जबरदस्त बल्लेबाजी की. उन्होंने तीन मुकाबलों में 194 रन बनाए. उनका औसत 64.66 का रहा. उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भी दिया गया. मैक्स्वीनी ने अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने विराट कोहली को इसका श्रेय दिया.
नैथन मैक्स्वीनी का बड़ा बयान
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जीत के हीरो इस बार नैथन मैक्स्वीनी रहे. उन्होंने सीरीज में 194 रन बनाने के साथ-साथ एक विकेट भी लिया. सीरीज खत्म होने के बाद मैक्स्वीनी ने कहा कि भारत में शानदार प्रदर्शन करने के लिए उन्होंने विराट कोहली के वीडियो देखे थे. उन्होंने कोहली के फुटवर्क और स्ट्राइक रोटेशन को सीखा. ये ही चीजें उन्होंने भारत एक खिलाफ इस्तेमाल की. इस वजह से ही उन्हें सफलता मिल पाई. टीम इंडिया के स्पिनर्स के खिलाफ उनका फुटवर्क कमाल का था. साथ ही साथ उन्होंने स्वीप शॉट भी खेले.
मैक्स्वीनी ने सीरीज खत्म होने के बाद कहा, “मुझे लगता है कि भारत में स्पिन पर बहुत ज्यादा ध्यान देना होता है. आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ती है. हम भारत के महान खिलाड़ियों को देखते हैं कि वो स्पिन कैसे खेलते हैं. मैं यूट्यूब पर विराट कोहली का वीडियो देखकर समझने की कोशिश करता हूं कि वो कैसे खेलते हैं. स्टीव स्मिथ और अन्य ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के भी मैंने वीडियो देखे. हम लोगों के पास पूरा डेटा रहता है. इस वजह से हमें इन जानकारियों को मैदान पर अच्छे से लागू करना अच्छा लगता है.”
ये भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा बनेंगे T20I के नए ‘सिक्सर किंग’, खतरे में पड़ा सूर्यकुमार यादव का 4 साल पुराना रिकॉर्ड
भारत ए की सीरीज में हार
ऑस्ट्रेलिया ए ने पहले वनडे में 125 रनों से शानदार जीत हासिल की. दूसरे वनडे में भी ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 69 रनों से हराया. तीसरे वनडे में भारत ने 49 रनों से जीत प्राप्त की. सीरीज में भारत के बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन देखने को मिला. ऋतुराज गायकवाड़, साईं सुदर्शन, देवदत्त पड्डिकल, प्रभसिमरन सिंह और निशांत सिंधु तीनों मैच में रन नहीं बना पाए. गायकवाड़ भी बतौर कप्तान फेल रहे. बहुत जल्द न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया की वनडे टीम का चयन होने वाला है. गायकवाड़ का चयन होना काफी मुश्किल लग रहा है. हाल ही में विंडीज के खिलाफ गायकवाड़ ने अच्छी बल्लेबाजी की थी लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका बल्ला नहीं चल पाया.
ये भी पढ़ें: प्रिंस यादव ने 3 चौके लगाकर हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद भारतीय क्रिकेट में हुआ खास करिश्मा
संबंधित खबरें
हैदराबाद में बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरा होगा मुकाबला? जानें मौसम का हाल
1 hr agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा एमएस धोनी का महारिकॉर्ड, T20 कप्तानी में बने नंबर-1
1 hr agoअभिषेक बनेंगे T20I के नए 'सिक्सर किंग', खतरे में पड़ा सूर्या का रिकॉर्ड
2 hrs agoप्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
2 hrs agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
3 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
4 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
5 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
6 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines