Australia vs Pakistan 3rd Test: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेली गई तीन मैचों की टेस्ट सीरीज को पाकिस्तान ने 3-0 से अपने नाम कर लिया है। सीरीज में पाकिस्तान की टीम एक भी मैच जीतने में नाकामयाब रही। तीसरे टेस्ट मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से अपने नाम किया है। सीरीज का आखिरी मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। वहीं ये टेस्ट सीरीज ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के लिए भी बेहद खास रही है। डेविड वॉर्नर की ये आखिरी इंटरनेशनल टेस्ट सीरीज थी। जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से जीत दर्ज करके वॉर्नर को शानदार विदाई दी है।
8 विकेट से जीता मुकाबला
तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 313 रन बनाए थे। पहली पारी में पाकिस्तान की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए मोहम्मद रिजवान ने सबसे ज्यादा 88 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा आमेर जमाल ने 82 रनों की शानदार पारी खेली थी। वहीं सलमान आगा ने 53 रन बनाए थे।
इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए पहली पारी में कप्तान पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा 5 विकेट अपने नाम किए थे। इसके अलावा मिचेल स्टार्क ने 2 विकेट झटके। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम 299 पर ऑलआउट हो गई थी। जिसके बाद पाकिस्तान के पास 14 रन की मामूली बढ़त हो गई थी।
ये भी पढ़ें:- AUS vs PAK: डेविड वॉर्नर के आखिरी टेस्ट मैच में SCG की खास तैयारी, दर्शकों से खचाखच भरा मैदान
पहली पारी की तरह दूसरी पारी में पाकिस्तान के बल्लेबाज कमाल का प्रदर्शन नहीं कर पाए। जिसके चलते दूसरी पारी में पूरी पाकिस्तान की टीम महज 115 रनों पर ढेर हो गई थी। दूसरी पारी में पाकिस्तान की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए सैम अयूब ने 33 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से दूसरी पारी में गेंदबाजी करते हुए जोश हेजलवुड ने 4 और नाथन लियोन ने 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए मार्नस लाबुसेन ने 62 और डेविड वॉर्नर ने 57 रनों की पारी खेली।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
2 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
3 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
3 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
4 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
4 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
6 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
6 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
6 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines