ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 के 10वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत दक्षिण अफ्रीका के साथ है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दोपहर दो बजे से लखनऊ स्थित इकाना स्पोर्ट्स सिटी में खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। वर्ल्ड कप में देखा जा रहा है कि मैच के दौरान पिच अहम रोल निभा रही है। ऐसे में आज के मैच से पूर्व बात करें पिच के मिजाज के बारे में तो लखनऊ की पिच को गेंदबाजों के लिए अनुकूल माना जाता है। खासकर यहां स्पिनरों का जलवा देखने को मिलता है। देश का यह मैदान अपनी धीमी गति के लिए भी जाना जाता है। ऐसी परिस्थिति में बल्लेबाजों को गेंद की लाइन में आकर खेलना काफी मुश्किल भरी चुनौती होती है।
इस सब के अलावा खेल जैसे-जैसे आगे बढ़ता है वैसे-वैसे पिच और धीमी होती जाती है। दूसरी पारी में विकेट के धीमे होते ही तेज गेंदबाज भी बल्लेबाजों पर हावी हो जाते हैं। उनकी वेरिएशन्स और धीमी गेंदों के साथ-साथ कटर बॉल बल्लेबाजों के लिए झेलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में इस पिच पर हमेशा से ही बल्लेबाजों की अग्नि परीक्षा होती रहती है।
यह भी पढ़ें- World Cup 2023: ‘आप मैच देख रहे हैं या खाली सीटें?’ हरभजन ने पूर्व इंग्लिश कप्तान को दिया दो टूक में जवाब
इकाना स्पोर्ट्स सिटी में वनडे इतिहास के अबतक कुल चार मुकाबले खेले गए हैं। इस बीच औसत स्कोर 220 रन का है। इकाना में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को दो कामयाबी हाथ लगी है। इसके अलावा लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को भी दो मुकाबलों में जीत नसीब हुई है।
इकाना स्पोर्ट्स सिटी का उच्चतम स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 253 रन है। जिसे वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान के खिलाफ बनाया था। इसके अलावा इस मैदान का निम्नतम स्कोर 194 रन है, जो साल 2019 में अफगानिस्तान की टीम ने बनाया था।
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
21 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
42 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines