Australia vs Pakistan, 3rd Test: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच 3 जनवरी 2024 से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। तीसरे टेस्ट मैच को लेकर ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान हो चुका है। टीम में तीसरे मैच को लेकर कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। सीरीज के दो मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 की अजेय बढ़त बना रखी है। अब तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम पाकिस्तान को हराकर सीरीज पर 3-0 से कब्जा करना चाहेगी। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान की टीम इस सीरीज में क्लीन स्वीप से बचना चाहेगी।
पाकिस्तानी खिलाड़ी डेब्यू करने को तैयार
जहां एक तरफ तीसरे मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है तो वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान टीम में बदलाव हो सकता है। तीसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तानी खिलाड़ी सैम अयूब अपना इंटरनेशनल टेस्ट डेब्यू कर सकते हैं। सैम अयूब पाकिस्तान के लिए टी20 इंटरनेशनल में पहले डेब्यू कर चुके हैं।
सैम अयूब पाकिस्तान के लिए साल 2023 में 8 इंटरनेशनल टी20 मैच खेल चुके हैं। जिसमें उनके नाम 123 रन है। रिपोर्ट्स के मुताबिक तीसरे मैच के लिए पाकिस्तान टीम इमाम उल हक को प्लेइंग इलेवन से बाहर करके सैम अयूब को खिला सकती है। सैम अयूब ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी काफी शानदार प्रदर्शन किया है।
https://twitter.com/Bilawal1191/status/1741076656545235427
ये भी पढ़ें:- ऋषभ पंत की टीम इंडिया में वापसी मुश्किल! अपना ही साथी खिलाड़ी बना सबसे बड़ा खतरा
सीरीज हार चुकी है पाकिस्तान टीम
तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले दो मैच पाकिस्तान की टीम अभी तक हार चुकी है। दोनों मैचों में पाकिस्तान की बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही। पाक टीम की बल्लेबाजी की रीड की हड्डी माने जाने वाले बाबर आजम ने भी सीरीज के दोनों मैचों में टीम को निराश किया है। दूसरे मैच की पहली पारी में बाबर आजम मे 1 रन और दूसरी पारी में 41 रन बनाकर आउट हुए थे। अब तीसरे मैच में पाक टीम बाबर आजम से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद करेगी।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
11 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
44 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines