Mitchell Starc 6 Wicket Haul: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच केप टाउन में तीसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर है. तीसरे मुकाबले से तय होगा कि कौन सी टीम श्रृंखला अपने नाम करती है. ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने पहले दिन तबाही मचा दी. शुरुआत में वे अच्छी लय में नजर नहीं आ रहे थे लेकिन पारी के अंत तक उनके खाते में 6 विकेट थे. बता दें कि उन्होंने अपनी अंतिम 6 गेंदों में 4 विकेट झटके.
मिचेल स्टार्क ने गेंदबाजी से मचाई तबाही
केप टाउन टेस्ट में साउथ अफ्रीका की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में हुई. 159 रनों पर अफ्रीका ने पहला विकेट गंवाया. साउथ अफ्रीका ने एक विकेट के नुकसान पर 200+ स्कोर दर्ज कर लिया था. इसके बाद जोश हेजलवुड ने टीम को सफलता दिलाई. बाद में मिचेल स्टार्क ने अपनी शानदार गेंदबाजी से फैंस का दिल जीता. उन्होंने 57वें ओवर में डेविड बेडिंगम और वियान मुल्डर को आउट किया.
साउथ अफ्रीका के लिए इसके बाद वापसी मुश्किल हो गई. स्टार्क ने 81वें ओवर की आखिरी तीन गेंदों में दो विकेट झटके. उन्होंने रयान रिकेल्टन और मार्को यानसेन को पवेलियन का रास्ता दिखाया. इसके बाद उन्होंने अपने अगले ही ओवर की शुरुआती तीन गेंदों में फिर दो विकेट झटके. स्टार्क ने जेराल्ड कोएट्जी और कागिसो रबाडा को आउट किया. उन्होंने 16.3 ओवरों के अपने स्पेल में 72 रन खर्च करके 6 विकेट झटके. स्टार्क ने स्पेल की आखिरी 6 गेंदों (दो अलग-अलग ओवरों के अंतराल) में 4 विकेट झटके. उन्होंने एक बार फिर दिखाया कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में क्यों गिना जाता है.
ये भी पढ़ें:- कितने बजे शुरू होगा WPL 2027 का ऑक्शन? जानें टाइमिंग और LIVE स्ट्रीमिंग से जुड़ी छोटी-बड़ी हर जानकारी
साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में बनाए 329 रन
साउथ अफ्रीका को एडेन मार्करम और मार्कस एकरमैन ने शानदार शुरुआत दी. मार्करम ने 141 गेंदों में 78 रन बनाए, वहीं मार्कस ने 94 गेंदों में 95 रन जड़े. डेविड बेडिंगम ने भी अर्धशतक लगाया. इसके बाद साउथ अफ्रीकी टीम का कोलैप्स हुआ. विकेटकीपर रयान रिकेल्टन ने 42 रन जड़े, वहीं मार्को यानसेन ने 52 रनों की पारी खेली. इसी के दम पर साउथ अफ्रीकी टीम ने 82.3 ओवरों में 329 रन बना डाले.
ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क के अलावा नाथन लियोन ने 2 विकेट झटके. जोश हेजलवुड और कूपर कोनॉली ने भी एक-एक विकेट अपने नाम किया. अब दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम बल्लेबाजी करने उतरेगी. साउथ अफ्रीका के पास बेहतरीन गेंदबाजी अटैक है और ऑस्ट्रेलिया के लिए केप टाउन में बल्लेबाजी आसान नहीं होगी.
ये भी पढ़ें:- तीसरे T20I में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बावजूद वैभव सूर्यवंशी को बैठना होगा बाहर, दिनेश कार्तिक ने दिया बड़ा बयान
संबंधित खबरें
कितने बजे शुरू होगा WPL 2027 ऑक्शन? जानें LIVE स्ट्रीमिंग से जुड़ी डिटेल्स
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को फिर बैठना होगा बाहर, दिनेश कार्तिक ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoअभिषेक के जश्न पर ईशान ने ली चुटकी, बोले-दूसरों की मेंटल हेल्थ खराब करता है
11 hrs agoछोटी बाउंड्री और बल्लेबाजों के दबदबे पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
12 hrs agoअभिषेक-वैभव के तूफान से हैरान रह गए श्रेयस अय्यर, दिया बड़ा बयान
13 hrs agoWPL ऑक्शन के लिए कुल 146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, सिर्फ 27 को मिलेगी जगह
13 hrs agoपाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में चटाई धूल
15 hrs agoयुवराज सिंह के 12 गेंदों वाले ताने पर अभिषेक शर्मा ने दिया मजेदार जवाब
15 hrs agoVIDEO: नमन धीर के सुपरमैन कैच ने जीता दिल, फिन एलन को इस तरह किया आउट
15 hrs agoअभिषेक शर्मा ने की छक्कों की बरसात, वैभव सूर्यवंशी-क्रिस गेल को छोड़ा पीछे
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines