IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम ने विशाखापत्तनम में भारत को 10 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। एकतरफा मिली इस जीत के दम पर साउथ अफ्रीका के बाद ऑस्ट्रेलिया दूसरी ऐसी टीम बन गई है, जिसने भारत को वनडे फॉर्मेट में 2 बाद 10 विकेट से हराया है। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। अब चेन्नई में 22 मार्च को निर्णायक मुकाबला खेला जाना है।
टीम इंडिया के नाम दर्ज हुए ये शर्मनाक रिकॉर्ड
1. ऑस्ट्रेलिया ऐसा करने वाली दूसरी टीम
वनडे क्रिकेट के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया ऐसी दूसरी टीम टीम बन गई है, जिसने टीम इंडिया को 2 बार वनडे में 10 विकेट से हराया है। 2020 में कंगारू टीम ने भारत को 10 विकेट से मात दी थी और अब 2023 में एक बार फिर ये कमाल किया है। ऑस्ट्रेलिया से पहले साउथ अफ्रीका ये कारनामा कर चुकी है, जिसने भारत को साल 2000 और 2005 में दस विकेट से हराया था।
और पढ़िए – IND vs AUS: क्या तीसरे वनडे में Suryakumar Yadav को मिलेगी जगह? जानें कप्तान रोहित शर्मा का जवाब
2. सबसे ज्यादा गेंद बाकी रहते हुए वनडे में भारत की सबसे बड़ी हार
एकदिवसीय फॉर्मेट में सबसे ज्यादा बॉल शेष रहते हुए टीम इंडिया की यह सबसे बड़ी हार है। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को विशाखपट्टनम में 234 गेंदें शेष रहते हुए हराया है। इससे पहले साल 2019 में न्यूजीलैंड ने भारत को हेमिल्टन वनडे में 212 गेंदें शेष रहते हुए मात दी थी।
3. छठवीं बार 10 विकेट से हारी भारतीय टीम
वनडे में टीम इंडिया छठवीं बार 10 विकेट से हारी है। साल 1981 में न्यूजीलैंड ने भारत को 10 विकेट से हराया था। इसके बाद 1997 में वेस्टइंडीज ने 10 विकेट से हराया था। फिर साल 2000 और 2005 में दक्षिण अफ्रीका और फिर इसके बाद ऑस्ट्रेलिया (2020 और 2023) 2-2 बार 10 विकेट से हरा चुकी है।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे वनडे का हाल
भारत ने टॉस हारकर पहले बैटिंग की। पूरी टीम 26 ओवर खेल सकी और बोर्ड पर सिर्फ 117 रन लगे। इस छोटे से टारगेट को ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ 11 ओवर में हासिल कर लिया। सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने 66 जबकि ट्रेविस हेड ने 51 रन बनाए। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने 5 विकेट निकाले थे। भारत के लिए विराट कोहली ने 31 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
45 mins agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
1 hr agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
1 hr ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
2 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
3 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
3 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
4 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines