India vs Australia, 3rd T20I 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज (28 नवंबर) गुवाहाटी में खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम पांच विकेट से जीत हासिल करने में कामयाब रही। इसके साथ ही कंगारू टीम ने सीरीज जीतने की संभावनाएं अब भी जिंदा रखी हैं। मैच के दौरान ग्लेन मैक्सवेल का बल्ला जमकर चला। उन्होंने अपनी टीम के लिए चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंद में नाबाद 104 रन की मैच जिताऊं पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से आठ चौके एवं आठ बेहतरीन छक्के निकले।
ग्लेन मैक्सवेल के अलावा पारी का आगाज करते हुए ट्रेविस हेड भी अच्छे लय में नजर आए। उन्होंने 18 गेंद में 35 रन का योगदान दिया। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा निचले क्रम में कैप्टन मैथ्यू वेड ने भी अच्छे हाथ दिखाए। उन्होंने महज 16 गेंद में 28 रन की नाबाद बेशकीमती पारी खेली और मैक्सवेल के साथ जीत दिलाकर ही वापिस लौटे।
यह भी पढ़ें- IND Vs AUS: ऋतुराज गायकवाड़ ने विराट कोहली का तोड़ा रिकॉर्ड, एक मैच में 2 बड़ी उपलब्धि अपने नाम की
रवि बिश्नोई ने चटकाए दो विकेट:
भारत की तरफ से इस मुकाबले में सबसे सफल गेंदबाज युवा स्पिनर रवि बिश्नोई रहे। उन्होंने इस मुकाबले में चार ओवरों की गेंदबाजी करते हुए 32 रन खर्च कर सर्वाधिक दो सफलता प्राप्त की। उनके अलावा अर्शदीप सिंह, आवेश खान और अक्षर पटेल क्रमशः एक-एक विकेट चटकाने में कामयाब रहे।
222 रन बनाने में कामयाब हुई थी भारत:
इससे पहले गुवाहाटी में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम निर्धारित ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाने में कामयाब हुई थी। टीम के लिए पारी का आगाज करते हुए ऋतुराज गायकवाड़ जबर्दस्त लय में नजर आए। उन्होंने 57 गेंदों का सामना करते हुए 123 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली। उनके अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव 39 रन का योगदान देने में कामयाब हुए थे।
रिचर्डसन, बेहरेनडॉर्फ और आर हार्डी ने चटकाए विकेट:
ऑस्ट्रेलिया के लिए तीसरे टी20 मुकाबले में केन रिचर्डसन, जेसन बेहरेनडॉर्फ और आरोन हार्डी क्रमशः एक-एक विकेट चटकाने में कामयाब रहे। रिचर्डसन ने जहां ईशान किशन को पवेलियन का रास्ता दिखाया। वहीं बेहरेनडॉर्फ ने यशस्वी और हार्डी ने सूर्यकुमार यादव को अपने जाल में फंसाया।
संबंधित खबरें
501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
5 mins agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
1 hr ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
2 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
3 hrs agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
4 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
5 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
13 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
14 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines