IND Vs AUS: ऋतुराज गायकवाड़ ने विराट कोहली का तोड़ा रिकॉर्ड, एक मैच में 2 बड़ी उपलब्धि अपने नाम की

गायकवाड़ ब्लू टीम के लिए टी20 में व्यक्तिगत सबसे बड़ी पारी खेलने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। खास मामले में उन्होंने कोहली को पीछे छोड़ा है।

Ruturaj Gaikwad Virat Kohli India vs Australia

ऋतुराज ने कोहली को छोड़ा पीछे। (ANI)

India vs Australia, 3rd T20I 2023: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए ऋतुराज गायकवाड़ ने सबको अपना दीवाना बना दिया है। आज ब्लू टीम के लिए उन्होंने पारी का आगाज करते हुए कुल 57 गेंदों का सामना किया। इस बीच 215.78 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 123 रन बनाने में कामयाब रहे। इस दौरान उन्होंने कुछ उपलब्धियां भी प्राप्त की, जो इस प्रकार है-

विज्ञापन

टी20 में भारत के दूसरे सर्वोच्च स्कोरर बने गायकवाड़:

गुवाहाटी में विस्फोटक शतकीय पारी के साथ ही ऋतुराज गायकवाड़ (123*) ब्लू टीम के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में व्यक्तिगत सबसे बड़ी पारी खेलने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। खास मामले में उन्होंने विराट कोहली (122*) को पीछे छोड़ा है। पहले स्थान पर शुभमन गिल का नाम आता है। गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 126* रन बनाए थे।

विज्ञापन

126* रन – शुभमन गिल – बनाम न्यूजीलैंड – अहमदाबाद – 2023
123* रन – ऋतुराज गायकवाड़ – बनाम ऑस्ट्रेलिया – गुवाहाटी – 2023
122* रन – विराट कोहली – बनाम अफगानिस्तान – दुबई – 2021
118 रन – रोहित शर्मा – बनाम श्रीलंका – इंदौर – 2023
117 रन – सूर्यकुमार यादव – बनाम इंग्लैंड – नॉटिंघम – 2022

विज्ञापन

भारत के लिए टी20 में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज:

भारतीय टीम की तरफ से टी20 फॉर्मेट में सर्वाधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम दर्ज है। ‘हिटमैन’ ने यहां सर्वाधिक चार शतक लगाए हैं। उनके बाद सूर्यकुमार यादव का नाम आता है। यादव के बल्ले से तीन शतक निकले हैं।

चार शतक – रोहित शर्मा
तीन शतक – सूर्यकुमार यादव
दो शतक – केएल राहुल
एक शतक – सुरेश रैना, विराट कोहली, दीपक हुड्डा, शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल और ऋतुराज गायकवाड़।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ