PAK vs NAM: करो या मरो मुकाबले में साहिबजादा फरहान का तूफानी शतक, ऐसा करने वाले बने दूसरे पाकिस्तानी खिलाड़ी

Sahibzada Farhan: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान और नामीबिया के बीच मैच नंबर 36 खेला जा रहा है. इस मैच में पाकिस्तान की ओर से साहिबजादा फरहान ने शानदार शतकीय पारी खेली. उन्होंने नामीबिया के खिलाफ अंत तक नाबाद रहकर तहलका मचा दिया. करो या मरो मुकाबले में फरहान ने अपनी बैटिंग से महफिल लूटी.

साहिबजादा फरहान शतकीय पारी खेलते हुए

साहिबजादा फरहान शतकीय पारी खेलते हुए

Sahibzada Farhan Century: 18 फरवरी को पाकिस्तान और नामीबिया के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में मुकाबला खेला जा रहा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 199 रन बनाए हैं. पाकिस्तान की ओर से सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने शानदार शतकीय पारी खेली. उन्होंने पाकिस्तान की ओर से कमाल का प्रदर्शन किया. फरहान ने अंत तक रहकर नामीबिया के गेंदबाजों की हवा निकाल दी.

विज्ञापन

पाकिस्तान ने बनाए 199 रन

फरहान ने 58 गेंदों में 100 रनों की नाबाद पारी खेली. उन्होंने 11 चौके के अलावा 4 छक्के अपने नाम किए. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 172.41 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की. इसके अलावा सैम अयूब ने 12 गेंदों में 14 रन बनाए. टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में फरहान शतक लगाने वाले दूसरे पाकिस्तानी बल्लेबाज बने. इससे पहले अहमद शहजाद ने पाकिस्तान के लिए टी-20 वर्ल्ड कप में शतक बनाया था.

विज्ञापन

पाकिस्तान के लिए जीत जरूरी

सुपर 8 में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को ये मैच जीतना जरूरी है. अगर पाकिस्तान ये मुकाबला हार जाती है तो ग्रुप A से यूएसए क्वालीफाई कर जाएगा. ऐसे में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर बना दिया है. पाकिस्तान की ओर से फरहान के अलावा कप्तान सलमान अली आगा ने 23 गेंदों में 38 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा शादाब खान ने 22 गेंदों में नाबाद 36 रनों का योगदान दिया.

विज्ञापन

इससे पहले पाकिस्तान को भारत के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था. भारत ने 61 रनों से पाकिस्तान को धूल चटाते हुए सुपर 8 में एंट्री मारी थी. इससे पहले पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स और यूएसए को हराया था. हालांकि नामीबिया के खिलाफ अगर पाकिस्तान को इस मैच में हार का सामना करना पड़ता है तो यूएसए की सुपर 8 में एंट्री हो जाएगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ