हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया खास टीम का ऐलान, 3 खिलाड़ियों को मिली कप्तानी

Australia A Womens Team Announced: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सितंबर में होने वाले भारत दौरे के लिए अपनी महिला A टीम का ऐलान कर दिया है. इस दौरे पर ऑस्ट्रेलिया तीन अलग-अलग कप्तानों के साथ उतरने वाली है.

विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया A वुमेंस टीम का ऐलान (Image: ANI)

Australia A Womens Team Announced: ऑस्ट्रेलिया की महिला A टीम अगले महीने भारत दौरा करने वाली है. दोनों देशों के बीच टेस्ट, टी20 और वनडे तीनों प्रारूपों के मैचों का आयोजन होगा. इस सीरीज के लिए अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपनी महिला A टीम का आधिकारिक रूप से ऐलान कर दिया है. खास बात यह है कि तीनों प्रारूपों के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अलग-अलग कप्तान नियुक्त किए हैं. टायला व्लामिनिंक लंबे समय बाद मैदान पर उतरने वाली हैं.

ऑस्ट्रेलियाई महिला A टीम का हुआ ऐलान

भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला A टीमों के बीच सितंबर में तीन टी20, तीन वनडे और एक चार दिवसीय मैच खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया ने इसके लिए 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान किया है, जिसमें डार्सी ब्राउन जैसी अनुभवी खिलाड़ी भी शामिल हैं. निकोल फाल्टम टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया A टीम की कप्तानी संभालेंगी, वहीं वनडे में ताहिला विल्सन और चार दिवसीय मैच में रैचेल ट्रेनामन यह जिम्मेदारी निभाती नजर आएंगी. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अपनी महिला टीम के लिए नए कप्तानी विकल्प तलाश रहा है.

ऑस्ट्रेलिया महिला A टीम का स्क्वाड: डार्सी ब्राउन, मैटलन ब्राउन, निकोल फाल्टम, टेस फ्लिंटॉफ, सियान्ना जिंजर, चार्ली नॉट, अनिका लेरॉयड, केटी मैक, लिली मिल्स, फ्रैंकी निकलिन, हीली सिल्वर-होम्स, रैचेल ट्रेनामन, कोर्टनी वेब, ताहलिया विल्सन, टायला व्लामिनिंक.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs SL: बुमराह OUT, गुरनूर IN… श्रीलंका के खिलाफ ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11! स्टार खिलाड़ी बैठेगा बाहर?

ऑस्ट्रेलिया महिला A टीम के भारत दौरे का शेड्यूल

मैच तारीख मैच जगह
पहला टी20 मैच 12 सितंबरभारत A वुमेंस vs ऑस्ट्रेलिया A वुमेंस न्यू चंडीगढ़
दूसरा टी20 मैच 15 सितंबरभारत A वुमेंस vs ऑस्ट्रेलिया A वुमेंसन्यू चंडीगढ़
तीसरा टी20 मैच 17 सितंबरभारत A वुमेंस vs ऑस्ट्रेलिया A वुमेंसन्यू चंडीगढ़
पहला वनडे मैच 20 सितंबरभारत A वुमेंस vs ऑस्ट्रेलिया A वुमेंसमोहाली
दूसरा वनडे मैच 23 सितंबरभारत A वुमेंस vs ऑस्ट्रेलिया A वुमेंसमोहाली
तीसरा वनडे मैच 25 सितंबरभारत A वुमेंस vs ऑस्ट्रेलिया A वुमेंसमोहाली
चार दिवसीय मैच29 सितंबर – 2 अक्टूबरभारत A वुमेंस vs ऑस्ट्रेलिया A वुमेंसधर्मशाला

ये भी पढ़ें:- ‘परदे के पीछे आप…’, टीम इंडिया से कोच की विदाई पर भावुक हुए रोहित शर्मा, कह दी दिल की बात!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola