ऑस्ट्रेलिया छोड़ अब इस देश से खेलेगा स्टार ऑलराउंडर! IPL में RCB-MI के लिए मचा चुका है कोहराम

Moises Henriques: ऑस्ट्रेलिया के एक स्टार ऑलराउंडर ने अपने क्रिकेट करियर को लेकर चौंकाने वाला फैसला लिया है. अब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया छोड़ किसी और देश से खेलने का फैसला कर लिया है. इसके पीछे का कारण भी सामने आ गया है,

Moises Henriques

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट का बड़ा फैसला (Image: AI Generated)

Moises Henriques: ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर मोइसेस हेनरिक्स ने अपने क्रिकेट करियर को लेकर चौंकाने वाला फैसला लिया है. 2009 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. फ्रेंचाइजी क्रिकेट में हेनरिक्स का काफी नाम था और वो IPL में MI और RCB समेत अलग-अलग टीमों का हिस्सा रहे और अभी बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स की कप्तानी करते हैं. ऑस्ट्रेलिया के लिए आखिरी बार वो 2021 में खेलते हुए नजर आए थे. उन्होंने अब ऑस्ट्रेलिया छोड़ पुर्तगाल के लिए क्रिकेट खेलने का फैसला किया है.

विज्ञापन

पुर्तगाल से खेलेंगे हेनरिक्स

मोइसेस हेनरिक्स का जन्म पुर्तगाल के फुंचल में हुआ था लेकिन जब वो छोटे थे, तो अपने परिवार के साथ ऑस्ट्रेलिया आ गए. उनके दो छोटे भाइयों का जन्म ऑस्ट्रेलिया में हुआ था लेकिन उनके परिवार के अधिकतम सदस्य पुर्तगाल में हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया छोड़ पुर्तगाल के लिए क्रिकेट खेलने का निर्णय लिया है. वो 2028 के T20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स में पुर्तगाल का प्रतिनिधित्व करेंगे. वो पुर्तगाल को अगले टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा बनाना चाहते हैं.

विज्ञापन

क्या कहते हैं ICC के नियम?

अगर कोई खिलाड़ी एक देश छोड़कर दूसरे के लिए खेलने का फैसला करता है, तो उसे ICC के नियमों का पालन करना होता है. किसी भी फुल नेशन टीम से अगर असोसिएट मेंबर नेशन का हिस्सा बनने पर खिलाड़ी को इंटरनेशनल क्रिकेट से कम से कम तीन साल के लिए दूर रहना होता है. अपना देश बदलने के लिए मोइसेस हेनरिक्स को तीन साल का इंतजार नहीं करना है. वो 2021 में आखिरी बार इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हुए दिखाई दिए थे. इसके बाद उन्हें ऑस्ट्रेलियाई टीम से खेलने का मौका नहीं मिला. वो तुरंत ही पुर्तगाल से खेलने के लिए एलिजिबल हो जाएंगे.

विज्ञापन

कब होगा 2028 के T20 वर्ल्ड कप का क्वालीफायर?

पुर्तगाल मेंस T20 वर्ल्ड कप यूरोप सब-रीजनल क्वालीफायर C का हिस्सा है. यह टूर्नामेंट 14 अगस्त से गर्नजी में शुरू होगा और 21 अगस्त तक चलेगा. इस टूर्नामेंट से टीमों की क्वालिफिकेशन प्रक्रिया शुरू होगी. हेनरिक्स टूर्नामेंट में पुर्तगाल के लिए डेब्यू करते हुए नजर आएंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ