Australia A squads for India Tour: अगले साल होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए ऑस्ट्रेलिया ने भारत दौरे के लिए अपनी ए टीम का ऐलान कर दिया है. 22 सितंबर से शुरू हो रहे इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच पहले दो चार दिवसीय मुकाबले खेले जाएंगे और फिर 6 अक्टूबर से तीन वनडे मैच होंगे. सीरीज के सभी मुकाबले में पुडुचेरी में खेले जाएंगे. इस दौरे के लिए अनुभवी बल्लेबाज पीटर हैंड्सकॉम्ब को टीम में जगह मिली है, जिसके बाद उनकी टेस्ट क्रिकेट में वापसी की उम्मीदें अभी भी बरकरार हैं. वह स्क्वॉड में शामिल सबसे उम्रदराज और सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं. वहीं, ऑस्ट्रेलिया ए की वनडे टीम में भारतीय मूल के दो खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है.
ब्रेंडन डॉगेट और झाय रिचर्डसन भी टीम का हिस्सा
भारत दौरे पर होने वाले दो चार दिवसीय मुकाबलों के लिए तेज गेंदबाज ब्रेंडन डॉगेट और झाय रिचर्डसन को 15 सदस्यीय ऑस्ट्रेलियाई ए टीम में शामिल किया गया है. ये दोनों खिलाड़ी पिछली एशेज सीरीज का हिस्सा थे. कंधे की सर्जरी के बाद मैदान पर लौटे रिचर्डसन ने हाल ही में खेले 7 फर्स्ट क्लास मैचों में 6 विकेट झटके थे. अब वह इंडिया ए खिलाफ सीरीज में भी शानदार प्रदर्शन करके मुख्य टीम में वापसी करना चाहेंगे. वहीं, इंडिया ए खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में तेज गेंदबाज महली बियर्डमैन और स्पेंसर जॉनसन पेस अटैक की अगुवाई करेंगे.
निखिल चौधरी और तनवीर सांघा को मिला मौका
ऑस्ट्रेलिया ए की वनडे टीम में भारतीय मूल के दो खिलाड़ी निखिल चौधरी और तनवीर सांघा को मौका दिया गया है. निखिल ऑस्ट्रेलिया के लिए अब तक सिर्फ 3 T20I मैच चुके हैं, जिसमें उन्होंने दो विकेट चटकाए हैं. वहीं, तनवीर ने अब तक 6 वनडे और 7 T20I खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमश: 4 और 10 विकेट हासिल किए हैं. इनके अलावा, युवा खिलाड़ी ओली पीक और कूपर कोनोली को भी स्क्वॉड में शामिल किया गया है.
चार दिवसीय मुकाबलों के लिए ऑस्ट्रेलिया ए का स्क्वॉड
ब्रेंडन डॉगेट, जैक एडवर्ड्स, पीटर हैंड्सकॉम्ब, सैम हार्पर, लियाम हैचर, कैंपबेल केलावे, सैम कॉन्स्टास, नाथन मैकस्वीनी, टॉड मर्फी, फर्गस ओ’नील, जोश फिलिप, झाय रिचर्डसन, कोरी रोचिसिओली, जेसन सांघा, लियाम स्कॉट.
वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ए का स्क्वॉड
महली बियर्डमैन, निखिल चौधरी, बेन ड्वारशुइस, जैक एडवर्ड्स, एरन हार्डी, स्पेंसर जॉनसन, सैम कॉन्स्टास, नाथन मैकस्वीनी, टॉड मर्फी, मिच ओवेन, जोश फिलिप, तनवीर सांघा, लियाम स्कॉट, लचलान शॉ.
ये भी पढ़ें- इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तानी टीम में बड़ा बदलाव, एक साथ 7 खिलाड़ी हुए बाहर, सरफराज-गुल की भी हुई छुट्टी
भारत दौरे पर ऑस्ट्रेलिया ए का पूरा शेड्यूल
| तारीख | मुकाबला | स्थान |
|---|---|---|
| 22-25 सितंबर | पहला चार-दिवसीय मैच | पुडुचेरी |
| 29 सितंबर-2 अक्टूबर | दूसरा चार-दिवसीय मैच | पुडुचेरी |
| 6 अक्टूबर | पहला वनडे मैच | पुडुचेरी |
| 9 अक्टूबर | दूसरा वनडे मैच | पुडुचेरी |
| 11 अक्टूबर | तीसरा वनडे मैच | पुडुचेरी |
ये भी पढ़ें- साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की ODI टीम का ऐलान, पैट कमिंस-मिचेल स्टार्क की हुई वापसी
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
17 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines