AUS vs WI: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया फिलहाल मजबूत स्थिति में है। मैच में ऑस्ट्रेलिया ने दमदार बेटिंग करते हुए पहली पारी चार विकेट खोकर 598 रनों पर घोषित की थी। जिसके जवाब में में वेस्टइंडीज की पूरी टीम को 283 रनों पर ऑलआउट हो गई। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने तेजी से 182 रन बनाए और पारी घोषित कर दी और वेस्टइंडीज को 498 रनों का लक्ष्य दिया जिसका पीछा करते हुए टीम ने 192 रनों पर 3 विकेट गंवा दिए हैं। वहीं दूसरी पारी में भी स्टार्क ने कहर बरपाया है।
स्टार्क ने फिर बरपाया कहर, एक अनोखा रिकॉर्ड किया हासिल
498 रनों के स्कोर का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम की पारी की शुरुआत काफी दमदार रही और दोनों ही ओपनरों ने शतकीय साझेदारी की। दोनों खिलाड़ी मजबूत स्थिति में दिख ही रहे थे कि इसी बीच मिचेल स्टार्क एक और स्पेल में आए और अपनी लाइन लेंथ से सभी को हैरान कर दिया।
और पढ़िए- PAK vs ENG: Mohammad Rizwan ने रचा इतिहास…पाकिस्तान के लिए कर दिया ये बड़ा धमाका
स्टार्क ने ओवर की तीसरी गेंद पर अचानक रफ्तार बढ़ा दी और एंगल से बॉल डालकर सीधे उसे स्टंप में धुसा दी। इसपर चंद्रपॉल ने शॉट खेलना चाहा लेकिन वे गेंद को समझ ही नहीं पाए। इसके साथ ही मिचेल स्टार्क पहले ऐसे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बन गए हैं जिसने पिता और बेटे दोनों का विकेट झटका हो। स्टार्क ने 2010 में टेंगनरीन चंद्रपॉल के पिता शिव चंद्रपॉल का विकेट लिया था और अब 12 साल बाद उनका भी विकेट ले लिया।
और पढ़िए- PAK vs ENG: क्रीज से बाहर निकलकर Mohammad Rizwan ने कलाइयों से जड़ दिया तूफानी छक्का, देखें वीडियो
मजबूत स्थिति में ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी चार विकेट खोकर 598 रनों पर घोषित की थी। लबुशैन के अलावा स्टीव स्मिथ 200 रन बनाकर नाबाद रहे थे। ट्रेविस हेड ने 99 बनाए। उस्मान ख्वाजा ने 65 रन का योदगान दिया। जवाब में वेस्टइंडीज की पूरी टीम को 283 रनों पर ऑलआउट हो गई।
दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने तेजी से रन बनाया। मैच के चौथे दिन लंच तक 2 विकेट पर 182 रन बना पारी घोषित कर दी। वेस्टइंडीज को मैच जीतने के लिए 498 रनों का टारगेट मिला है। जिसके जवाब में चौथे दिन के अंत तक 192 रनों पर 3 विकेट गंवा दिए हैं।
और पढ़िए- खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
19 mins agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
31 mins agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
32 mins agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
1 hr agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
1 hr agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
2 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
3 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
3 hrs agoLIVE: भारत को लगा पहला झटका, संजू सैमसन अर्धशतक लगाकर लौटे पवेलियन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines