AUS vs WI: वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन 598 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी थी। कंगारू टीम को इस विशाल स्कोर तक पहुचाने में स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और दोनों ने दोहरे शतक ठोके। आज तीसरे दिन का खेल जारी है।
वेस्टइंडीज ने 25वें ओवर तक एक भी विकेट नहीं गंवाया था, लेकिन इसके बाद चंद्रपॉल 51 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद वेस्टइंडीज ने 212 रनों के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए खेल के तीसरे दिन मिचेल स्टार्क ने एक सफला दिलाई। उन्होंने Kyle Mayers को आउट किया।
और पढ़िए- धोनी की टीम के चैंपियन खिलाड़ी ने लिया संन्यास, CSK ने तुरंत दे दी ये बड़ी जिम्मेदारी
इस तरह आउट हुए Kyle Mayers
दरअसल, मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया के लिए 58वां ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की पहली ही गेंद पर उन्होंने मायर्स को बोल्ड करके स्टंप की गिल्लियां हवा में फेंक दीं। गेंद गिरकर अंदर की तरफ आई और बल्लेबाज चारों खाने चित हो गए। बल्लेबाज ने इस घातक गेंद को खेलने की कोशिश की और शानदार अंदाज में डिफेंस भी किया, लेकिन गेंद ने गिरकर अंदर की तरफ कांटा बदला, जिस पर बल्लेबाज गच्चा खा गया।
और पढ़िए- लाइव मैच में कमेंटरी की दौरान अचानक बिगड़ी Ricky Ponting की तबीयत, अस्पताल में भर्ती
ऑस्ट्रेलिया के लिए इन गेंदबाजों ने निकाले विकेट
फिलहाल वेस्टइंडीज के लिए ब्रूक्स 5 जबकि ब्लैकवुड 30 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। वेस्टइंडीज 380 रन पीछे चल रही है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टार्क, हेजलवुड, पैट कमिंस और नेथन लायन ने एक-एक विकेट निकाला है। अभी तक कैमरून ग्रीन को एक भी विकेट नहीं मिला।
और पढ़िए- खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल, ऐतिहासिक रन चेज के जरिए की टीम इंडिया की बराबरी
4 mins agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
7 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
8 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
9 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
9 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
10 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
10 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
11 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines