नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया-वेस्ट इंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज चल रही है। इस सीरीज का पहला मुकाबला ऑप्टस स्टेडियम ऑस्ट्रेलिया में खेला जा रहा है। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक विंडीज ने 3 विकेट खोकर 192 रन बना लिए हैं। पाचवें दिन उसे जीत के लिए 306 रनों की जरूरत होगी। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया ने बीच मैच में पैट कमिंस की जगह पूर्व टेस्ट कप्तान स्टीव स्मिथ को कप्तानी सौंप दी है।
और पढ़िए- PAK vs ENG: क्रीज से बाहर निकलकर Mohammad Rizwan ने कलाइयों से जड़ दिया तूफानी छक्का, देखें वीडियो
‘बॉल-टैम्परिंग’ विवाद के बाद छोड़नी पड़ी थी कप्तानी
पैट कमिंस मांसपेशियों में दर्द से जूझ रहे हैं। वह पर्थ में चौथे दिन वेस्टइंडीज की दूसरी पारी की शुरुआत में मैदान पर नहीं उतरे। इसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पुष्टि की कि स्मिथ कमिंस की अनुपस्थिति में टीम का नेतृत्व करेंगे। स्टीव स्मिथ को 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रेड-बॉल सीरीज के दौरान ‘बॉल-टैम्परिंग’ विवाद के बाद टेस्ट कप्तानी छोड़नी पड़ी थी।
200वां टेस्ट विकेट किया हासिल
कमिंस ने मौजूदा मैच में अपना 200वां टेस्ट विकेट हासिल किया। वह वेस्टइंडीज की पहली पारी के दौरान केवल 20.2 ओवर गेंदबाजी करने में सफल रहे। कमिंस ने चौथे दिन लंच के बाद मैदान नहीं संभाला। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुताबिक, वह ‘कुछ दर्द’ से जूझ रहे थे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रवक्ता ने बताया कि ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान अपने क्वाड्रिसेप्स में असहज महसूस कर रहे थे। टीम के फिजियोथेरेपिस्ट उनके स्वास्थ्य की जांच करेंगे और फैसला करेंगे कि वह मैच में आगे गेंदबाजी कर पाएंगे या नहीं। उनकी अनुपस्थिति में स्मिथ मैदान पर कार्यवाही के प्रभारी होंगे।
और पढ़िए- PAK vs ENG: Mohammad Rizwan ने रचा इतिहास…पाकिस्तान के लिए कर दिया ये बड़ा धमाका
स्कॉट बोलैंड होंगे रिप्लेसमेंट गेंदबाज
जबकि सलामी बल्लेबाज मार्कस हैरिस कमिंस के लिए सब्स्टीट्यूट फील्डर हैं। ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉट बोलैंड को उनके रिप्लेसमेंट गेंदबाज के रूप में चुना है। दोनों टीमें चोटों से जूझ रही हैं। वेस्ट इंडीज के सीमर केमार रोच और बैटर नक्रमा बोनर को मौजूदा टेस्ट में चोट लगी। अपने तेज गेंदबाजों की फिटनेस ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए महत्वपूर्ण होगी।
और पढ़िए- खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI: रांची में गरजा ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी का बल्ला
17 mins agoईशान किशन के मुरीद हुए बैटिंग कोच सितांशु कोटक, जमकर की तारीफ
42 mins agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
1 hr agoरांची में कैसा रहा है टीम इंडिया का टी20I रिकॉर्ड? 3 साल बाद होगी वापसी
1 hr agoIND vs WI: रांची की पिच से अनजान हैं ये 9 भारतीय खिलाड़ी
1 hr agoIND A vs AUS A: कब, कहां और कैसे देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत LIVE?
2 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
2 hrs agoवॉशिंगटन सुंदर को सीएम विजय से मिले 75 लाख रुपये
2 hrs agoवैभव या सैमसन, दूसरे टी20 मैच में किसे मिलना चाहिए मौका? पुजारा ने बताया
3 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर भारतीय बैटिंग कोच का बड़ा बयान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines