नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया-वेस्ट इंडीज के बीच ऑस्ट्रेलिया के ऑप्टस स्टेडियम में बुधवार से पहले टेस्ट की शुरुआत हुई। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की ओर से उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम का स्कोर 90 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 293 रन पहुंचा दिया।
मिडविकेट के ऊपर से ठोका छक्का
पहले दिन टेस्ट क्रिकेट से कई दिलचस्प नजारे सामने आए हैं। ऐसा ही एक नजारा 27वें ओवर में देखने को मिला। उस्मान ख्वाजा 66 गेंदों में 22 रन बनाकर खेल रहे थे। जैसे ही रोस्टन चेज ने इस ओवर की पहली गेंद डाली, उस्मान ख्वाजा क्रीज से चार कदम आगे बढ़े और मिडविकेट के ऊपर से ऐसा खतरनाक छक्का ठोका कि गेंदबाज भी दंग रह गए। ख्वाजा ने अपनी पारी में 5 चौके और एक छक्का ठोक 149 गेंदों में 65 रन बनाए। उन्हें केल मेयर्स ने 53वें ओवर में जोशुआ डासिल्वा के हाथों कैच करा पवेलियन का रास्ता दिखाया।
और पढ़िए – IND vs NZ: बारिश के बाद DLS नियम के तहत क्यों नहीं जीती न्यूजीलैंड? ये है बड़ी वजह
https://twitter.com/cricketcomau/status/1597806946878312449
लाबुशेन ने ठोकी सेंचुरी
हालांकि ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही। चौथे ओवर में डेविड वार्नर महज 5 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन इसके बाद ख्वाजा और लाबुशेन ने पारी को संभाला। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए लाबुशेन ने उस्मान ख्वाजा के साथ शानदार जोड़ी जमाई। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 142 रन बनाए।
और पढ़िए – PAK vs ENG: ‘ये कोई फूड पॉइजनिंग या कोविड नहीं है’ रहस्यमयी वायरस को लेकर जो रूट ने दी जानकारी, बताया क्या है प्लान
https://twitter.com/cricketcomau/status/1597823663633358848
दोनों के बीच 52वें ओवर तक साझेदारी चलती रही। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए स्टीव स्मिथ ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जमाया। स्मिथ पहले दिन का खेल खत्म होने तक 7 चौके ठोक 59 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं लाबुशेन ने शानदार सेंचुरी ठोक नाबाद 154 रन बना लिए हैं। वेस्ट इंडीज के दो गेंदबाजों जेदीन सील्स और केल मेयर्स को ही एक-एक सफलता मिली है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
VIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
21 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
46 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
47 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines