AUS vs SL: आईसीसी विश्व कप का 14वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच शुरु होने वाला है। यह मुकाबला दोनों ही टीम के लिए काफी अहम होने वाला है। विश्व कप 2023 में अपनी पहली जीत की तलाश करती दोनों टीम के बीच यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है। श्रीलंका ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दूसरी ओर श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका के चोटिल होने के बाद यह पहला मुकाबला होने वाला है। कप्तान दसुन शनाका के चोटिल होने के बाद उनकी जगह चमिका करुणारत्ने को टीम में शामिल किया गया है। यहां देखें दोनों टीमों के प्लेइंग इलेवन।
प्वाइंट्स टेबल में 10वें स्थान पर है ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका इस मुकाबले को किसी भी कीमत पर अपनी झोली में डालने की सोच से उतरेंगे। आज जो टीम मुकाबला जीती, उसके लिए विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बरकरार रहेगी, लेकिन जिस टीम को आज शिकस्त मिलेगी, उसके लिए आगे की राह मुश्किल होने वाली है। ताज्जुब की बात है कि अफगानिस्तान भी विश्व कप के प्वाइंट्स टेबल में एक मैच जीतकर पांचवें स्थान पर पहुंच चुका है। वहीं, विश्व कप की सबसे सफल टीम ऑस्ट्रेलिया सबसे निचले यानी 10वें पायदान पर है, जबकि श्रीलंका भी आठवें पायदान पर है। दोनों ही टीमों के लिए यह अपने आप में काफी शर्मनाक रिकॉर्ड है।
ये भी पढ़ें:- World Cup 2023: भारत भी दो बार हो चुका है उलटफेर का शिकार, जिम्बाब्वे ने टीम इंडिया के साथ कर दिया था खेल
ऑस्ट्रेलिया के Playing 11
मिचेल मार्श, डेविड वार्नर, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, एडम ज़म्पा, जोश हेजलवुड
श्रीलंका के Playing 11
पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, चमिका करुणारत्ने, डुनिथ वेलालेज, महीश थीक्षाना, लाहिरू कुमारा, दिलशान मदुशंका
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
1 hr agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
8 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
9 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
9 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
10 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
10 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
11 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
11 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
11 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines