AUS vs SA 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का दूसरा दिन समाप्त हो चुका है। इस मैच में पहले ऑस्ट्रेलिया ने अफ्रीका को 189 रनों पर ऑलआउट कर दिया जिसके बाद अपनी पहली पारी में टीम ने दमदार प्रदर्शन किया। मेजबान टीम ने फिलहाल 197 रनों की बढ़त ले ली है। इस पारी के दौरान एक ऐसी घटना हुई जिसने सभी को दुखी कर दिया। दरअसल टीम के स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन चोटिल हो गए और उन्हें अस्पताल की ओर ले जाया गया।
नॉर्ट्जे की तेज तर्रार गेंद पर चोटिल हुए ग्रीन
कैमरन ग्रीन को चोट 85वें ओवर में लगी। उनके सामने दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक एनरिक नॉर्खिया गेंदबाजी कर रहे थे। नॉर्खिया की पांचवीं गेंद शॉर्ट बॉल थी जो कि सीधे ग्रीन के शरीर की ओर गई। ग्रीन ने गेंद को हल्के हाथों से खेलने की कोशिश की लेकिन वो अचानक एक्स्ट्रा बाउंस हो गई। नतीजा गेंद का संपर्क बल्ले की बजाए सीधे ग्ल्वज़ पर हुआ। इसके बाद ग्रीन ने जब अपने ग्ल्वज़ उतारे तो उनकी उंगली से खून आ रहा था।
और पढ़िए – Alvida 2022: इन 10 भारतीय खिलाड़ियों ने हिंदुस्तान का नाम किया रोशन, सालभर बटोरी सुर्खियां
ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के मुताबिक कैमरन ग्रीन को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड से सीधे अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी उंगली का स्कैन होगा. मुमकिन है कि ग्रीन इस टेस्ट मैच में आगे ना खेलें । अगर वे टेस्ट से बाहर होते हैं तो ऑस्ट्रेलिया के लिए ये बड़ी क्षति होगी।
https://twitter.com/7Cricket/status/1607624703367061504?s=20&t=j_SWsGSUf8NJKqqyKB0WBA
बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI: डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (wk), पैट कमिंस (c), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड
Australia vs South Africa Test Live Streaming कहां देख सकते हैं?
ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका टेस्ट का भारत में टीवी पर प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) पर लाइव देख सकते हैं।
Australia vs South Africa Test: मोबाइल पर कैसे देखें लाइव?
ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट मैच को मोबाइल पर सोनीलिव ऐप (SonyLIV) पर देख सकते हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
3 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
4 hrs agoLIVE: रोहित शर्मा शून्य पर लौटे पवेलियन, टीम इंडिया की निराशाजनक शुरुआत
5 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
14 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
15 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines