नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच मेलबर्न में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में क्रिकेट के दिलचस्प नजारे सामने आ रहे हैं। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम पूरी तरह से हावी नजर आ रही है। साउथ अफ्रीका के 189 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पहली ईनिंग में 575 रन बनाकर पारी घोषित की। हालांकि साउथ अफ्रीका के गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी रोकने में नाकाम रहे, लेकिन इस दौरान एक ऐसा नजारा सामने आया जिसमें ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मिचेल स्टार्क बाल-बाल बच गए।
बाल-बाल बच गए स्टार्क
तीसरे दिन ये नजारा 145 वें ओवर में देखने को मिला। मिचेल स्टार्क 12 गेंदों में 10 रन बनाकर खेल रहे थे। वे एक छक्का भी जड़ चुके थे। जैसे ही मार्को जेनसन ने इस ओवर की लास्ट बॉल डाली, ये गेंद टप्पा पड़ने के बाद इतनी खतरनाक बाउंसर बनी कि सीधा मिचेल स्टार्क के हेलमेट से जाकर टकरा गई। स्टार्क ने तुरंत हेलमेट उतारा और दूसरे छोर पर खड़े बल्लेबाज कैमरून ग्रीन भागकर आ गए। ग्रीन ने स्टार्क के सिर की चोट देखी। रिप्ले के एक्सरे में भी दिखा कि ये गेंद खतरनाक तरीके से स्टार्क के हेलमेट से टकराई। हालांकि गनीमत ये रही कि स्टार्क बाल-बाल बच गए। इसके तुरंत बाद ऑस्ट्रेलिया ने पारी घोषित कर दी।
और पढ़िए – ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह को क्यों नहीं मिली टीम इंडिया में जगह, सामने आई ये वजह
दो दिन में दूसरी चोट
मिचेल स्टार्क को ये दो दिन में दूसरी चोट थी। इससे पहले बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन फील्डिंग के दौरान उनकी अंगुली में चोट लग गई थी। जिसके बाद खून टपकने लगा। हालांकि स्टार्क की गेंदबाजी को लेकर चिंता जताई जा रही थी, लेकिन वे गेंदबाजी में लौट आए।
डेविड वार्नर ने ठोकी डबल सेंचुरी
बहरहाल, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी की बात की जाए तो डेविड वार्नर ने शानदार डबल सेंचुरी ठोक 200 रन जड़े। उन्होंने सेंचुरी के मामले में सचिन तेंदुलकर की बराबरी की। स्टीव स्मिथ ने 85, ट्रैविस हेड ने 51 और एलेक्स कैरी ने 111 रनों की शानदार पारी खेली। मैच के बीच में बारिश ने खलल डाला और तीसरे दिन तीसरे सेशन में साउथ अफ्रीका की टीम 15 रन पर एक विकेट गंवा चुकी है। कप्तान डीन एल्गर डक पर आउट हुए।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
26 mins agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
1 hr agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
1 hr agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
1 hr agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
2 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
3 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
3 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
4 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines