नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका के बीच गाबा ऑस्ट्रेलिया में खेला गया पहला टेस्ट मैच विवादों में आ गया है। दरअसल, गाबा की पिच पर महज छह घंटे में 19 विकेट गिर गए और ये टेस्ट मैच दूसरे दिन ही खत्म हो गया। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में 6 विकेट से जीत दर्ज की है।
गाबा की पिच ने बल्लेबाजों को जरा भी मदद नहीं की। ऐसे में साउथ अफ्रीका के विकेट ताश के पत्तों की तरह बिखरते चले गए। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में आगे बढ़ने का सपना देख रही साउथ अफ्रीका को इस मैच में हार के बाद बड़ा झटका लगा है। साउथ अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर ने मैच के बाद गाबा की पिच पर बड़ा बयान दिया।
अंपायरों ने इसे नजरअंदाज कर दिया
डीन एल्गर ने पिच की आलोचना कर कहा कि जब हमने अंपायरों से बल्लेबाजी के खतरों के बारे में पूछा तो उन्हें इसे नजरअंदाज कर दिया गया। एल्गर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- “आपको खुद से पूछना है। क्या यह पिच इस प्रारूप के लिए अच्छी है? दो दिन में 34 विकेट, मैं कहूंगा कि यह एकतरफा मामला रहा। हम खेल को चार या पांच दिनों तक चलते देखना चाहते हैं। मुझे नहीं लगता कि यह बहुत अच्छा टेस्ट विकेट था।”
https://twitter.com/ICC/status/1604369246192009216
और पढ़िए – AUS vs SA: 6 घंटे में ही गिर गए 19 विकेट, ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को पहले टेस्ट मैच में दी मात, देखें वीडियो
खेल मरकर दफन हो गया था
क्या एल्गर ने अंपायरों क्रिस गैफने और रॉड टकर के सामने पिच के मुद़्दे को उठाया था? उन्होंने इस सवाल पर कहा, मैंने अंपायरों से पूछा। गेंदबाजों की गेंदबाजी देख मुझे पता चल गया कि खेल मरकर दफन हो गया था। यह कभी भी खेल को बदलने या रोकने के लिए नहीं था, लेकिन यह वह जगह थी जहां अंपायरों का विवेक काम आता है। एल्गर ने कहा कि अंपायरों ने इस मुद्दे पर उन्हें कोई जवाब नहीं दिया। डीन ने कहा- मैं क्यूरेटर नहीं हूं और मुझे नहीं पता कि क्रिकेट की पिच कैसे तैयार की जाती है, लेकिन यह देखना दिलचस्प था कि गेंद कितनी तेजी से ऊपर उठ रही थी। आज पुरानी गेंद उड़ रही थी, ऐसा नहीं होना चाहिए था।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
28 mins agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
1 hr agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
1 hr agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
2 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
2 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
4 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
4 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines