AUS vs SA: 6 घंटे में ही गिर गए 19 विकेट, ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को पहले टेस्ट मैच में दी मात, देखें वीडियो

AUS vs SA 1st Test Wickets Video

AUS vs SA 1st Test Wickets Video

AUS vs SA 1st Test: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच मात्र 2 दिनों में ही समाप्त हो गया। ये मैच गाबा क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा था जिसके पिच गेंदबाजों को सपोर्ट करती है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने अफ्रीका को 6 विकेट से मात दे दी। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी में साउथ अफ्रीका को 152 रनों पर ऑलआउट कर दिया वहीं दूसरी पारी में भी सिर्फ 99 रन बनाने दिए। जिसके बाद 34 रनों के टार्गेट को मेजबान ने आसानी से चेज कर लिया।

6 घंटे में गिरे 19 विकेट, गेंदबाजों ने मचाया गदर

ऑस्ट्रेलिया का गाबा मैदान बल्लेबाजों के लिए काल साबित हुए। इसमें टेस्ट के पहले दिन कुल 15 विकेट गिरे वहीं दूसरे दिन भी विकेटों का पतझड़ जारी रहा। दूसरे दिन पहले दिन के मुकाबले ज्यादा विकेट गिरे। मेजबान टीम ने दूसरे दिन 9 विकेट गंवाए वहीं साउथ अफ्रीका की टीम के पूरे 10 विकेट गिरे। कुल मिलाकर दूसरे दिन 19 विकेट गिरे और मैच दो ही दिन में खत्म हो गया।

https://twitter.com/cricketcomau/status/1604367730202722304

AUS vs SA: सभी 19 विकेट का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

पैट कमिंस ने झटके 7 विकेट, स्टार्क ने हासिल की विशेष उपलब्धि

इस मैच में शुरुआत से ही ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने दबदबा बनाए रखा। टीम की तरफ से पहली इनिंग में मिचेल स्टार्क और नेथन लॉयन ने 3-3 विकेट झटके और कप्तान पैट कमिंस ने भी 2 विकेट लिए। इसके अलावा दूसरी पारी में कमिंस ह तरफ छाए रहे और उन्होंने साउथ अफ्रीका की आधी टीम को पेवेलियन भेज दिया। कमिंस के अलावा दूसरी पारी में स्टार्क ने भी 2 विकेट लिए और एक विशेष उपलब्धी हासिल की।

https://twitter.com/cricketcomau/status/1604300017950330880

और पढ़िए – IND vs BAN: घुटना टेक शॉट मारने जा रहे थे शाकिब, Kuldeep Yadav ने अपनी चालाकी से कर दिया खेल, देखें वीडियो

300 विकेट लेने वाले सांतवे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बने स्टार्क

दूसरे इनिंग में रासी वान डर डुसैन का विकेट लेने के बाद मिचेल स्टार्क टेस्ट क्रिकेट में 300 या इससे अधिक विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलिया के सातवें गेंदबाज बन गए हैं. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की ओर से दिग्गज शेन वॉर्न, ग्लेन मैक्ग्रा, डेनिस लिली, ब्रेट ली , नाथन लॉयन और मिचेल जॉन्सन यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ