AUS vs PAK: डेविड वॉर्नर ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, सौरव गांगुली की कुर्सी पर खतरा

David Warner Record Australia vs Pakistan 2nd Test: दूसरे टेस्ट के पहले दिन डेविड वॉर्नर ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

AUS vs PAK: David Warner became second Australia batsman to score most runs in all formats

AUS vs PAK: David Warner became second Australia batsman to score most runs in all formats

David Warner Record Australia vs Pakistan 2nd Test:ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर एक के बाद एक कई रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए एक नया कीर्तिमान अपने नाम किया। एमसीजी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्टीव वॉ का रिकॉर्ड तोड़ डाला। इसी के साथ वह ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए।

विज्ञापन

सिर्फ रिकी पोंटिंग से पीछे

डेविड वॉर्नर के नाम अब सबसे 460 ईनिंग्स में 18,502 रन हो गए हैं। जबकि स्टीव वॉ के नाम 548 ईनिंग्स में 18, 496 रन हैं। डेविड वॉर्नर अब ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सिर्फ रिकी पोंटिंग से ही पीछे हैं। पोंटिंग के नाम 667 ईनिंग में 27,368 रन दर्ज हैं। उनका औसत 45.84 है। वे इस मामले में भी नंबर-1 हैं। जबकि डेविड वॉर्नर औसत के मामले में भी नंबर-2 पर हैं। उनका औसत 42.63 का है।

विज्ञापन

सौरव गांगुली के करीब पहुंचे

वॉर्नर अब तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भारतीय दिग्गज सौरव गांगुली के करीब पहुंच गए हैं। गांगुली ने 424 मैचों की 488 ईनिंग्स में 18575 रन बनाए। वॉर्नर के नाम 18,502 रन दर्ज हो गए हैं। ऐसे में अब वॉर्नर को गांगुली का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 74 रन और बनाने हैं। गांगुली का रिकॉर्ड तोड़ते ही वॉर्नर तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के 16वें बल्लेबाज बन जाएंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

38 रन बनाकर आउट हुए डेविड वॉर्नर

दूसरे टेस्ट के पहले दिन पहली पारी में डेविड वॉर्नर 38 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें 28वें ओवर की पहली गेंद पर सलमान अली आगा ने बाबर आजम के हाथों स्लिप में कैच करवाकर शिकार बनाया। इससे पहले वॉर्नर को दो रन पर जीवनदान मिल गया था। स्लिप में उनका कैच ड्रॉप कर दिया गया। हालांकि बाद में कप्तान बाबर आजम ने खुद वॉर्नर को कैच कर पवेलियन लौटा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ