हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

AUS vs PAK: क्या डेविड वॉर्नर की होगी ये आखिरी टेस्ट सीरीज? टीम ऐलान के बाद उठ रहा सवाल

AUS vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित। डेविड वॉर्नर की होगी ये आखिरी टेस्ट सीरीज।

विज्ञापन
कौन लेगा डेविड वॉर्नर की जगह Image Credit: Social Media

AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए आज ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड अपनी 14 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। ये सीरीज ऑस्ट्रेलिया की धरती पर खेली जाएगी। जहां पर आजतक पाकिस्तान की टीम कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है। लेकिन इस बार पाक टीम नए कप्तान, नए कोच के साथ मैदान पर उतरने वाली है। ऐसे में पाक फैंस को काफी उम्मीद है कि टीम ऑस्ट्रेलिया की धरती पर अच्छा प्रदर्शन करेगी।

डेविड वॉर्नर की होगी आखिरी टेस्ट सीरीज!

बता दें, इस टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम में डेविड वॉर्नर को भी चुना गया है। डेविड वॉर्नर के लिए आखिरी टेस्ट सीरीज हो सकती है। हालांकि खुद वॉर्नर इसको लेकर कह चुके हैं कि पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद वे टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। इस सीरीज का आखिरी मैच 3 जनवरी को सिडनी में खेला जाएगा। शायद ये मैच डेविड वॉर्नर का इंटरनेशनल टेस्ट क्रिकेट में आखिरी मैच हो सकता है।

ये भी पढ़ें:- दानिश कनेरिया ने पूछा पनौती कौन? चुनाव नतीजों में पाक खिलाड़ी ले रहा रुचि

तीन मैचों की इस सीरीज का पहला मैच 14 दिसंबर, दूसरा 26 दिसंबर और तीसरा और आखिरी मैच 3 जनवरी से खेला जाएगा। वहीं इस सीरीज में पाकिस्तान की तरफ से शान मसूद कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। बाबर आजम ने वनडे विश्व कप के बाद पाक टीम की कप्तानी छोड़ दी थी। अब पाक टीम अपने नए अभियान की शुरुआत करने के लिए तैयार है।

डेविड वॉर्नर का इंटरनेशनल टेस्ट करियर

ऑस्ट्रेलिया के लिए डेविड वॉर्नर ने अभी तक 102 टेस्ट मैच खेले है। जिसमें उन्होंने 8158 रन बनाए है। इस दौरान उनके बल्ले से 25 शतक, 34 अर्धशतक और 3 दोहरे शतक निकले हैं। वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए सभी फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया है।

पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई टीम

डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरून ग्रीन, मिचेल मार्श, लांस मॉरिस, पैट कमिंस (कप्तान), एलेक्स कैरी, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें