---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

दानिश कनेरिया ने पूछा पनौती कौन? चुनाव नतीजों में पाक खिलाड़ी ले रहा रुचि

Danish Kaneria: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट दानिश कनेरिया ने बिना नाम लिए राहुल गांधी पर साधा निशाना। ट्वीट करके पूछा पनौती कौन?

---विज्ञापन---

Danish Kaneria: भारत में आज चार राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे आ रहे हैं। इन चार राज्यों में मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना शामिल है। तीन राज्यों में भाजपा का जलवा देखने को मिल रहा है। वहीं चुनावों रिजल्ट से पहले नेताओं ने एक-दूसरे पर जमकर टिप्पणियां की थी। जिसमे सबसे पहले नाम आता है कांग्रेस नेता राहुल गांधी का।

वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में भारत हार के बाद राहुल गांधी ने एक सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी का नाम लिए बिना उनको पनौती बोला था। राहुल ने कहा था कि “अच्छा भला हमारे लड़के जीत रहे थे पनौती स्टेडियम में पहुंच गया और भारतीय टीम विश्व कप हार गई।”

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IND vs SA: भुवनेश्वर कुमार को नहीं मिली टीम में जगह, क्या टीम इंडिया से हो गई चूक..आशीष नेहरा ने दिया जवाब

Whtasapp Channel Logo Template

---विज्ञापन---

वहीं अब राहुल गांधी का नाम लिए बिना पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने चुनावी नतीजों में भारतीय जनता पार्टी की बनती सरकार को देखकर एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है। जो सीधे-सीधे राहुल गांधी को टारगेट कर रही है।

दानिश कनेरिया ने पूछा पनौती कौन?

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया भी भारत में चुनावी नतीजों पर अपनी नजर बनाए हुए है। तीन राज्यों में भाजपा की बनती सरकार को देखकर दानिश कनेरिया ने एक्स पर पोस्ट शेयर करके लिखा, पनौती कौन? उनके इस ट्वीट को अब विपक्षी पार्टियों पर तंज कसने को लेकर देखा जा रहा है। उनके इस ट्वीट पर अब यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे है। कमेंट के जरिए यूजर्स अब राहुल गांधी को ट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं। अक्सर दानिश कनेरिया को भारत का सपोर्ट करते हुए देखा जाता है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

तीन राज्यों में भाजपा चल रही आगे

बता दें, अभी तक आ रहे रुझानों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी तीन राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में आगे चल रही है। इन राज्यों में भाजपा की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है।

---विज्ञापन---

 

First published on: Dec 03, 2023 03:40 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola