PAK vs AUS: PCB की उम्मीदों को फिर लगा करारा झटका, पाकिस्तान में इस वजह से वन-डे सीरीज़ नहीं खेलेंगे मिचेल मार्श!

AUS vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को एक बड़ा झटका लगा है. टीम के कप्तान मिचेल मार्श चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से नए कप्तान के नाम का ऐलान भी कर दिया गया है. पढ़िए पूरी खबर

jacket - 2026-05-26T171255.987

AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलिया की टीम पाकिस्तान के दौरे पर जा रही है. इस सीरीज के शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम को तगड़ा झटका लगा है. टीम के कप्तान मिचेल मार्श को इस पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. आईपीएल 2026 में वो लखनऊ सुपरजायंट्स का हिस्सा थे लेकिन आखिरी मुकाबले में वो टखने की चोट के चलते नहीं खेल पाए थे. इसी के चलते वो अब पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज से भी बाहर हो गए हैं. उनकी जगह अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 31 साल के इस खिलाड़ी को कप्तान नियुक्त कर दिया गया है.

विज्ञापन

कौन करेगा टीम ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी?

मिचेल मार्श के पूरी सीरीज से बाहर होने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी अब जोश इंग्लिस के हाथों में होगी. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पाकिस्तान के इस दौरे के लिए बी टीम का चुनाव किया गया है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के ज्यादातर खिलाड़ी आईपीएल खेलने में व्यस्त हैं. जोश इंग्लिस के पास कप्तानी का ज्यादा अनुभव नहीं है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए एक वनडे और 3 टी20 मैचों में कप्तानी की है. इस सीरीज में उनके पास 3 मैचों में कप्तानी करने का मौका होगा. 30 मई से सीरीज की शुरुआत रावलपिंडी में होने जा रही है. 

विज्ञापन

IPL 2026 में कमाल का प्रदर्शन कर रहे इंग्लिस

आईपीएल 2026 में जोश इंग्लिस भी लखनऊ सुपरजायंट्स का हिस्सा थे. वो इस सीजन देरी से टीम के साथ जुड़े और उन्होंने केवल 5 मुकाबले ही खेले. उन्होंने इस दौरान 186 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 266 रन बनाए हैं. साथ ही उनका औसत 53.20 का था. उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए 33 वनडे और 46 टी20 मुकाबले खेले हैं. टी20 इंटरनेशनल में वो 1 हजार रन बना चुके हैं तो वहीं वनडे में उनके नाम 766 रन दर्ज हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में वो 4 शतक भी लगा चुके हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ