AUS vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में आज सुपर 12 का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। ये मैच गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और पिछले साल की रनर-अप न्यूजीलैंड के बीच हो रहा है। इसमें टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने गेंदबाज़ी का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया ने दिग्गज खिलाड़ी स्टीव स्मिथ (Steve Smith) को प्लेइंग 11 में जगह नही दी है।
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): एरोन फिंच (सी), डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (डब्ल्यू), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड।
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): डेवोन कॉनवे (डब्ल्यू), फिन एलन, केन विलियमसन (सी), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, टिम साउथी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।
पिछले साल वर्ल्ड कप के फाइनल में हुई थी भिड़ंत
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीमें पिछली बार 2021 के टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में दुबई में आमने सामने हुई थी, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की थी। दोनों फिर एक साल के अंदर ही टी20 विश्व कप में भिड़ेंगी। न्यूजीलैंड को इस सप्ताह की शुरुआत में ब्रिस्बेन में भारत के खिलाफ वॉर्मअप मैच खेलना था लेकिन बारिश के कारण यह मुकाबला रद्द हो गया था। वही ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने वार्म-अप मैच खेला था जो कि वो हार गई थी।
कैसे देखें मैच का टीवी प्रसारण?
भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर विश्व कप के मुकाबलों का सीधा प्रसारण किया जा रहा है। यह मैच आप स्टार स्पोर्ट्स पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं।
अभी पढ़ें – AUS vs NZ: फिन एलेन का आते ही तूफान, गेंद को कराई हवा से बात, देखें वीडियो
कहां देख पाएंगे मैच की Live Streaming?
वहीं इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
2 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
2 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
3 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
4 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
5 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines